फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court dismissed the petition related to the BMC elections petitioners not candidates NOC dispute

Mumbai: बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कि BMC चुनाव से संबंधित याचिका, NOC विवाद में उम्मीदवार नहीं थे याचिकाकर्ता

Fri, 09 Jan 2026 07:30 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 09 Jan 2026 07:30 PM IST
सार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मोजम अली मीर की याचिका खारिज कर दी। इसमें दावा था कि बीएमसी चुनावों के नामांकन फॉर्म को छोटी तकनीकी गलतियों और गैर-आधिकारिक NOC मांगों के कारण खारिज किया गया।

विज्ञापन
Bombay High Court dismissed the petition related to the BMC elections petitioners not candidates NOC dispute
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोजम अली मीर की याचिका खारिज कर दी। याचिका में आरोप था कि मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के 15 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए जमा किए गए कई नामांकन फॉर्मों को चुनाव अधिकारियों ने छोटी-छोटी तकनीकी गलतियों के आधार पर खारिज कर दिया। याचिका की सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली बेंच ने की।

विज्ञापन


अदालत ने याचिका खारिज कर दी क्योंकि याचिकाकर्ता स्वयं चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार नहीं थे और उनका इस मामले में कोई अधिकार नहीं था। बता दें कि याचिका में कहा गया था कि नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए कई नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मांगे गए, जो कि राज्य चुनाव आयोग की आधिकारिक सूची में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Blast Threat : तेलुगू एक्ट्रेस और तमिल प्रोड्यूसर के नाम तक जांच! कोर्ट में धमाकों की धमकी से अबतक क्या निकला?
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में लगाए गए अन्य भी कई आरोप
साथ ही याचिका में आरोप लगाया गया कि बीएमसी के 227 वार्डों में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने हजारों उम्मीदवारों को गैरकानूनी और तकनीकी कारणों से चुनाव से बाहर किया, जिससे सत्ताधारी पार्टी को लाभ मिला।कैंडिडेट्स से जल विभाग, संपत्ति कर, भवन कानूनी अनुमति और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के एनओसी मांगे गए।

ये भी पढ़ें:- RMO India: हाइपरसोनिक मिसाइल विकास में भारत ने हासिल की बड़ी सफलता, 12 मिनट तक लगातार स्क्रैमजेट इंजन का टेस्ट

याचिका में मीर ने कहा कि चूंकि ये विभाग नगर निगम के अधीन हैं, इसलिए एनओसी देने में विलंब या रोक कर विपक्ष और स्वतंत्र उम्मीदवारों की राह मुश्किल बनाई गई। वहीं मुंबई नगर आयुक्त और जिला चुनाव अधिकारी के वकील जोएल कार्लोस ने अदालत को बताया कि मीर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए उनका इस मामले में कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने याचिका को खारिज करने की मांग की। अदालत ने वकील की दलीलों को सही मानते हुए याचिका खारिज कर दी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed