{"_id":"631c633c21d2db09970ca0d3","slug":"bomb-blast-in-kerala-kannur-blast-near-rss-worker-house-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Blast: केरल के कन्नूर में बम विस्फोट, आरएसएस कार्यकर्ता के घर के पास हुआ धमाका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bomb Blast: केरल के कन्नूर में बम विस्फोट, आरएसएस कार्यकर्ता के घर के पास हुआ धमाका
Sat, 10 Sep 2022 03:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 10 Sep 2022 03:45 PM IST
सार
एक अन्य घटना में शुक्रवार को कन्नवम में एसडीपीआई के पूर्व कार्यकर्ता सलाहुद्दीन के घर के पास बम धमाका हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
blast
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के कन्नूर जिले से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक बम विस्फोट हुआ है। धमाका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता के घर के पास हुआ है। मट्टनूर पुलिस के मुताबिक, आरएसएस कार्यकर्ता सुधीश के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर यह धमाका हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला पुलिस प्रमुख ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि सुधीश कई मामलों में आरोपी भी था। आगे की जांच की जा रही है। दरअसल, पिछले महीने एक बम विस्फोट के बाद इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। झड़प के दौरान कई घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में शुक्रवार को कन्नवम में एसडीपीआई के पूर्व कार्यकर्ता सलाहुद्दीन के घर के पास बम धमाका हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन