फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bollywood Actress Sridevi Funeral live update

अलविदा: अनंत की चांदनी में लीन हुई श्रीदेवी, पति बोनी कपूर ने दी पार्थिव शरीर को मुखाग्नि

Thu, 01 Mar 2018 04:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 01 Mar 2018 04:07 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Sridevi Funeral live update

रुपहले पर्दे को अपने अभिनय की चमक से जगमग करने वाली श्रीदेवी बुधवार को अनंत की चांदनी में लीन हो गई। मुंबई के विले पार्ले शवदाह गृह में दक्षिण भारतीय रस्म से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


इसके लिए तमिलनाडु से पंडितों को बुलाया गया था। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां, बेटे अर्जुन कपूर, भाई अनिल व संजय कपूर, सोनम कपूर और करीबी परिजन साथ थे। अंतिम सफर से पहले श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वह लाल रंग की कांजीवरम साड़ी में लिपटी थीं।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, शेखर सुमन, विद्या बालन, सुनील शेट्टी, प्रसून जोशी, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और रणबीर कपूर जैसे सितारों ने विले पार्ले शवदाह गृह जाकर श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा उनके चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों समेत हजारों लोगों ने सेलिब्रेशन क्लब में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी।

यहां सुबह 9 बजे से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए जुटे उनके फैंस की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 200 से अधिक पुलिस तैनात किए गए थे।  

करीब 10 बजे के बाद सेलिब्रेशन क्लब आम जनता के लिए खोल दिया गया। बीते 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी की दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। करीब 72 घंटों के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया था। मंगलवार रात से ही हजारों प्रशंसक श्रीदेवी के घर के बाहर खड़े थे। तमिलनाडु और कर्नाटक से भी उनके प्रशंसक अंतिम दर्शन को मुंबई पहुंचे थे।
 


संगीतकार बप्पी लहरी और सैफअली खान की बेटी सारा अली खान भी श्रीदेवी के दर्शन के लिए पहुंची। 

विद्या बालन अपने पति के साथ, शबाना आजमी और जावेद अख्तर, जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश भी पहुंचे। 


श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए फैन्स की भीड़ जुटी हुई है, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रहे हैं। नम आंखों से दी जा रही है श्रद्धांजलि। 

मौत के 72 घंटे बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर 

Bollywood Actress Sridevi Funeral live update
श्रीदेवी की मौत के 72 घंटे उनका पार्थिव शरीर मंगलवार रात 10:45 बजे मुंबई के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स आवास पहुंचा। मुंबई एयरपोर्ट से घर तक लाने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि सड़क के दोनों ओर प्रशंसकों की भीड़ जुटी हुई थी। उनके घर के बाहर भी देर रात तक प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। 

शोक में डूबे परिवार के साथ शाहरुख, रजनीकांत भी 

बोनी कपूर के छोटे भाई और अभिनेता अनिल कपूर के घर सांत्वना देने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान, रजनीकांत और कमल हासन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तब्बू, रेखा, फराह खान, जावेद अख्तर और शबाना आजमी जैसी कई फिल्मी हस्तियां पहुंची थीं। 

सिर्फ परिवार और नजदीकी मित्र रहे रात में श्रीदेवी के पास

मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रात को मुंबई पहुंचा गया। खंडवाला के ग्रीन एकर्स स्थित इमारत के बाहर सैकड़ों फैन्स श्रीदेवी की एक झलक पाने को कई घंटों से खड़े थे। पुलिस का जबर्दस्त बंदोबस्त था। मगर कपूर परिवार ने तय किया था कि रात को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर केवल उनके परिवारजनों और पारिवारिक मित्रों के साथ ही रहेगा। 

 

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Bollywood Actress Sridevi Funeral live update
श्रीदेवी को साल 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस वजह से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शवदाह गृह तक लाया गया और बंदूकों की सलामी दी गई।

राजेश खन्ना के बाद सबसे बड़ी अंतिम यात्रा
साल 2012 में सुपर स्टार राजेश खन्ना की अंतिम विदाई के बाद मुंबई में फैंस की ऐसी भीड़ देखने को मिली। जानकारों के अनुसार, यह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री की सबसे बड़ी अंतिम यात्रा थी। हर तरफ लोग नजर आ रहे थे।

कई लोग अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के अंतिम सफर को अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे। आमतौर पर सेलिब्रेशन क्लब से विले पार्ले शवदाह गृह का सफर दस मिनट में पूरा हो जाता है। लेकिन इस दूरी को पूरा करने में घंटों लग गए।

अंतिम इच्छा के अनुसार विदाई 
श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था। बताते हैं कि श्रीदेवी की इच्छा थी कि जब उनकी अंतिम यात्रा हो तो उसमें सब कुछ सफेद होना चाहिए। इसलिए जिस ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को शवदाह गृह लाया गया, उसे सफेद फूलों से सजाया गया था। ट्रक में श्रीदेवी की एक बड़ी तस्वीर भी लगी थी। 

आखिरी दर्शन को पहुंचे सितारे
श्रीदेवी का सबसे पहले अंतिम दर्शन करने वालों में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, रवि किशन, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed