फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din 27 September 2026 Big Events Today News of the Day Sunday Bank Open Asian Games updates

आज के दिन: रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, नितिन नवीन का बंगाल दौरा और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक का मौका

Sun, 27 Sep 2026 06:08 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 27 Sep 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din 27 September 2026 Big Events Today News of the Day Sunday Bank Open Asian Games updates
आज के दिन। - फोटो : अमर उजाला
आज 27 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। देशभर में आज बैंक खुलेंगे। साथ ही एशियाई खेलों में भी भारत के एथलेटिक्स और निशानेबाजी से जुड़े मुकाबले होने हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे। 
विज्ञापन


आइये जानते हैं आज के अहम घटनाक्रम...

1. एशियाई खेल: भारतीय एथलीटों का व्यस्त और मेडल जीतने के मौके
नगोया में आयोजित एशियाई खेलों में आज भारतीय एथलीट कई प्रमुख स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। एथलेटिक्स में मंजी रानी और प्रियंका गोस्वामी महिला मैराथन रेस वॉक मेडल इवेंट में उतरेंगी, जबकि शैली सिंह और आनंसी सोजन महिला लंबी कूद के फाइनल में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके अलावा पुरुषों के डेकाथलॉन में तेजस्वीन शंकर, 400 मीटर बाधा दौड़, निशानेबाजी (मनु भाकर व ईशा सिंह), मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल मैच और स्क्वैश में अभय सिंह व अनाहत सिंह के स्वर्ण पदक मुकाबले शामिल हैं। 
विज्ञापन

2. बैंकिंग सेवा: प्रस्तावित हड़ताल के चलते रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक
28 से 30 सितंबर तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की ओर बुलाई गई 3-दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर, वित्त मंत्रालय और आरबीआई के निर्देश पर 27 सितंबर (रविवार) को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।  आरबीआई ने सभी बैंक शाखाओं, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की अनुमति दी है, ताकि छमाही क्लोजिंग से पहले आम जनता को असुविधा न हो। 

3. पश्चिम बंगाल राजनीति: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बंगाल दौरा, मन की बात में होंगे शामिल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 सितंबर से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद वे सुबह 11 बजे न्यू टाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे पार्टी के राज्य पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कोर ग्रुप के नेताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठकें करेंगे। 
विज्ञापन

4. विश्व पर्यटन दिवस पर पश्चिम बंगाल सरकार का पहला निवेशक सम्मेलन
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार 27 सितंबर को कोलकाता में पर्यटन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए अपना पहला 'निवेशक सम्मेलन' आयोजित करेगी। राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्देश्य पर्यटन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीक को बढ़ावा देना तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। 

5. मुंबई में बैम्बू इकोनॉमी एंड सस्टेनेबिलिटी समिट 2026
मुंबई के 'द वेस्टिन मुंबई पवई लेक' में 27 सितंबर को 'बैम्बू इकोनॉमी एंड सस्टेनेबिलिटी समिट 2026' का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा करेंगे और अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। यह सम्मेलन बांस आधारित निर्माण, बायोमास ऊर्जा, ग्रामीण रोजगार और 'मुंबई कार्बन बैंक' की स्थापना जैसी हरित पहलों पर केंद्रित होगा। 
विज्ञापन

6. दिल्ली में प्रशांत किशोर का अभिनंदन और जन सुराज के दिल्ली अध्याय पर चर्चा
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के लिए 27 सितंबर को नई दिल्ली में पार्टी समर्थकों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में रह रहे पार्टी समर्थक प्रशांत किशोर के समक्ष जन सुराज का 'दिल्ली चैप्टर' शुरू करने और संगठन का विस्तार करने का प्रस्ताव भी रखेंगे।

7. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का एक दिवसीय केरल दौरा
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे कोल्लम स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में माता अमृतानंदमयी के 73वें जन्मदिन पर आयोजित 'विश्व सेवा दिनम' समारोह में भाग लेंगे और कई मानवीय पहलों का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed