फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   irrfan khan death latest news in hindi : Bollywood Actor Irrfan Khan dies at Mumbai Hospital, Political reactions

Irrfan Khan Death: पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 29 Apr 2020 01:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 29 Apr 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
irrfan khan death latest news in hindi : Bollywood Actor Irrfan Khan dies at Mumbai Hospital, Political reactions
इरफान खान (फाइल फोटो)

अभिनेता इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। इरफान खान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


इरफान खान का निधन सिनेमा के लिए एक क्षति: नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि इरफान खान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
विज्ञापन

 



राष्ट्र ने एक असाधारण अभिनेता और एक दयालु आत्मा को खो दिया: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, इरफान खान के निधन पर दुखी हूं। वह एक बहुमुखी प्रतिभा के अभिनेता थे, जिनकी कला ने वैश्विक ख्याति और पहचान अर्जित की थी। इरफान हमारे फिल्म उद्योग के लिए एक संपत्ति थे। राष्ट्र ने एक असाधारण अभिनेता और एक दयालु आत्मा को खो दिया है। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना।

उन्हें बहुत याद किया जाएगा: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। वह एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता थे। वह वैश्विक फिल्म और टीवी मंच पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्रांड एंबेसडर थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा।
 


इरफान खान एक शानदार अभिनेता थे: स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इरफान खान के निधन में शोक जताया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने अपने अभिनय से फिल्मी पात्रों के जीवन को सचित्र उकेर दिया। पान सिंह तोमर के जुनून से लेकर अंग्रेजी मीडियम में शानदार पिता बनने तक इरफान खान एक शानदार अभिनेता थे। 
 

यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इरफान खान के निधन पर शोक जताया है। ट्विटर पर इरफान के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सिंधिया ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार और करीबी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी इरफान के निधन पर गहरा शोक जताया है। 

हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक थे इरफान: केजरीवाल
इरफान खान के निधन पर शोक जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक, इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। उनके काम को हमेशा याद रखा जाए और उनकी आत्मा को शांति मिले।

निधन के बारे में सुनकर हैरानी हुई: अशोक गहलोत
इरफान खान के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, मुझे हमारे देश के सबसे बहुमुखी अभिनेता इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरानी हुई। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी संवेदना। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed