{"_id":"5ca330b5bdec22143d397d16","slug":"bogies-of-bhubaneswar-new-delhi-rajdhani-express-uncoupled-on-kathjodi-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला रेल हादसा, काठजोड़ी पुल पर अलग हुए दिल्ली जा रही ट्रेन के डिब्बे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टला रेल हादसा, काठजोड़ी पुल पर अलग हुए दिल्ली जा रही ट्रेन के डिब्बे
Tue, 02 Apr 2019 03:21 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 02 Apr 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के डिब्बे मंगलवार को कटक के निकट काठजोड़ी पुल पर अलग हो गए लेकिन इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पूर्वी तटीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि डिब्बे अलग होने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े नौ बजे भुवनेश्वर स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन अचानक पुल के ऊपर रुक गई, जिससे यात्रियों में भय फैल गया। प्रभावित डिब्बों बी/3 और बी/4 को बाद में जोड़ दिया गया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खुर्दा मंडल रेल प्रबंधक बृजमोहन अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए एक समित गठित की है जो 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हादसे के संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘घटना के कारणों का एक या दो दिन में पता चल जाएगा और इसके बाद जवाबदेही तय की जाएगी।’
विज्ञापन