फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   body of a newborn baby was discovered in a garbage bin in a restroom at Mumbai Airport

Mumbai: मुंबई हवाई अड्डे के कचरे के डिब्बे में मिला नवजात शिशु का शव, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Wed, 26 Mar 2025 08:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 08:54 PM IST
सार

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टी-2) के एक शौचालय में कचरे के डिब्बे से नवजात शिशु का शव मिला है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर हडकंप मच गया। वहीं इस मामले में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
body of a newborn baby was discovered in a garbage bin in a restroom at Mumbai Airport
मुंबई एयरपोर्ट। - फोटो : ANI

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टी-2) के एक शौचालय में कचरे के डिब्बे से नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। यह मामला बुधवार को सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर हवाई अड्डे से लेकर पार्किंग के साथ-साथ शौचालय की तरफ आने-जाने वाले सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - दार्जिलिंग: गोरखाओं की समस्या के समाधान को केंद्र ने बुलाई बैठक, सासंद बोले- त्रिपक्षीय बैठक होगी फलदायी
विज्ञापन


डॉक्टरों ने नवजात बच्चे को मृत घोषित किया
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों को शौचालय के कचरे के डिब्बे में एक नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना मिली। सुरक्षा कर्मी की तरफ से तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों की जांच जारी
पुलिस अधिकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर हाल ही में आने-जाने वाले यात्रियों के विवरण की जांच की जा रही है। इसके साथ ही अस्पतालों, शेल्टर होम्स और अनाथालयों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके।

यह भी पढ़ें - मिजोरमः 15 करोड़ के ड्रग्स, 1.13 करोड़ की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार; असम राइफल्स और विभागों की बड़ी कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने इस घटना के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया है और एयरपोर्ट के साथ-साथ इससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed