फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram: Four arrested with drugs worth 15 crores, heroin worth 1.13 crores; action by Assam Rifles and dept

मिजोरमः 15 करोड़ के ड्रग्स, 1.13 करोड़ की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार; असम राइफल्स और विभागों की बड़ी कार्रवाई

Wed, 26 Mar 2025 11:09 PM IST
पवन पांडेय अमर उजाला, ब्यूरो, आइजोल
अमर उजाला, ब्यूरो, आइजोल Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 11:09 PM IST
सार

मिजोरम में असम राइफल्स को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, एक्साइज और नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलकर असम राइफल्स भारी मात्रा में मेथामफेटामाइन टैबलेट्स और हेरोइन की एक बड़ी खेप जब्त की है। इस दौरान चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Mizoram: Four arrested with drugs worth 15 crores, heroin worth 1.13 crores; action by Assam Rifles and dept
असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम राइफल्स ने चंफाई जिले में एक्साइज और नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलकर 50,000 मेथामफेटामाइन टैबलेट्स और हेरोइन की एक बड़ी खेप (151.7ग्राम) के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई टेबलेट की कीम 15 करोड़ रुपए, जबकि हेरोइन की अनुमानित कीमत 1.13 करोड़ रुपए बताई गई है।
विज्ञापन


असम राइफल्स के प्रवक्ता ने बताया कि मिजोरम नशे की तस्करी के खिलाफ अपनी कोशिशों में असम राइफल्स को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। असम राइफल्स ने एक्साइज और नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलकर लॉन्गतलाई जिले के बुआलपुई क्षेत्र में एक संयुक्त ऑपरेशन में 50,000 मेथामफेटामाइन टैबलेट्स के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टैबलेट की 15 करोड़ रुपए बताई गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान म्यांमार के हखा जिले के निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: 'जीवन के अधिकार के दायरे में किए गए खास विस्तार', न्यायमूर्ति गवई ने संविधान के पिछले 75 साल को किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन


1.13 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
असम राइफल्स के प्रवक्ता ने आइजोल में बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मिजोरम के चंफाई जिले के जनरल एरिया क्रॉसिंग प्वाइंट वन (वावक्ते काई), झोकावटार में एक मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित किया गया। ऑपरेशन के दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। गहन जांच के दौरान, तकिये के कवर के अंदर छिपाकर रखे गए 151.7 ग्राम हेरोइन नंबर 4 के बारह पैकेट बरामद किए, जिसकी कीमत 1.13 करोड़ रुपए है, के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार किए गए लोगों की हुई पहचान
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राशिद अहमद, इमरान खान और कन्हुल इस्लाम लस्कर के रूप में हुई है, जो सभी असम के निवासी हैं। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 1.13 करोड़ रुपए है और वाहन व गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए एक्साइज और नारकोटिक्स विभाग, चंफाई को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Mumbai: मुंबई हवाई अड्डे के कचरे के डिब्बे में मिला नवजात शिशु का शव, CCTV खंगाल रही है पुलिस

तस्करी के साथ म्यांमार का एक नागरिक गिरफ्तार
फेंसिडिल कफ सिरप की तस्करी पकड़ी, एक म्यांमार नागरिक गिरफ्तार इसी तरह से एक अन्य ऑपरेशन में असम राइफल्स ने एक्साइज और नारकोटिक्स विभाग, चंफाई के साथ मिलकर जोखावथार, आयरन ब्रिज क्षेत्र में 386 बोतल फेंसिडिल कफ सिरप बरामद किया और एक म्यांमार नागरिक को गिरफ्तार किया। इंडो-म्यांमार फ्रेंडशिप ब्रिज पर सामान की नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध कंसाइनमेंट का पता चला, और मौके पर की गई तलाशी में पाया गया कि म्यांमार से भारत में तस्करी करने के लिए जूस पैकेट्स के अंदर नशीली वस्तुएं छिपाई गई थीं। एक म्यांमार नागरिक, लैंग ङगह लिआन, जो म्यांमार के ताहन का निवासी है, को चंफाई के एक्साइज और नारकोटिक्स विभाग ने गिरफ्तार किया और आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें हिरासत में लिया। जब्त की गई नशीली सामग्री की कीमत 1.93 लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed