{"_id":"67e43d4f0dedd3923d0ef42d","slug":"darjeeling-centre-calls-meeting-to-resolve-gorkhas-problem-mp-says-meeting-will-be-fruitful-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्जिलिंग: गोरखाओं की समस्या के समाधान को केंद्र ने बुलाई बैठक, सासंद बोले- त्रिपक्षीय बैठक होगी फलदायी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दार्जिलिंग: गोरखाओं की समस्या के समाधान को केंद्र ने बुलाई बैठक, सासंद बोले- त्रिपक्षीय बैठक होगी फलदायी
सार
गोरखाओं की समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने आगामी महीने को नई दिल्ली में एक बैठक बुलाई है। यह वार्ता 2 अप्रैल को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में होगी।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स क्षेत्र के गोरखाओं की समस्या के समाधान के लिए गंभीर दिखाई दे रही है। गोरखाओं की समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने आगामी महीने (दो अप्रैल) को नई दिल्ली में एक बैठक बुलाई है। इसमें सभी हितधारकों, और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर त्रिपक्षीय वार्ता होगी। यह दूसरे चरण की वार्ता होगी, जिसमें दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट को भी निमंत्रण मिला है।
सांसद राजू बिष्ट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह वार्ता 2 अप्रैल को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में होगी, और इसकी अध्यक्षता भारत सरकार के राज्य मंत्री (गृह मामलों) द्वारा की जाएगी। सांसद ने कहा, केंद्रीय सरकार हमारे क्षेत्र के लोगों की दीर्घकालिक मांगों का समाधान शांति पूर्ण वार्ता और समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से, सभी हितधारकों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक विवादित मुद्दों का समाधान किया गया है और सौहार्दपूर्ण ढंग से उनका निवारण किया गया है। मुझे विश्वास है कि यह त्रिपक्षीय बैठक बहुत फलदायी होगी, और हमारे क्षेत्र के लिए खुशी की खबर लेकर आएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स के लोगों को न्याय सुनिश्चित करने के उनके वचनबद्धता के लिए आभार जताया।