{"_id":"5d4110dc8ebc3e6c98749872","slug":"bodies-of-a-middle-aged-couple-found-in-2-separate-suitcases-inside-their-house-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : सूटकेस में टुकड़ों में मिले युवक और युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : सूटकेस में टुकड़ों में मिले युवक और युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी
Wed, 31 Jul 2019 09:47 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में युवक और युवती के शरीर दो सूटकेसों में मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। एक मध्यम आयु वर्ग के जोड़े के शरीर को कल नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत केदाहा तुरिया में उनके घर के अंदर 2 अलग-अलग सूटकेस में पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह दंपती वहां केयरटेकर के रूप में रह रहा था। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
West Bengal: Bodies of a middle-aged couple were found in 2 separate suitcases inside their house at Kheadaha Turia under Narendrapur Police station, yesterday. Police say,' The couple was living there as caretakers. An investigation is underway.' (30.07) pic.twitter.com/Cq61DlnhT9
— ANI (@ANI) July 31, 2019विज्ञापन
नरेंद्रपुर पुलिस के मुताबिक प्रदीप विश्वास (50) और अल्पना बिस्वास (40) का शव एक फार्म हाउस के शौचालय में दो ट्रॉली बैग में कटा हुआ मिला। बताया जाता है कि प्रदीप और अल्पना कुछ दिन पहले प्रदीप के बड़े भाई जॉय से मिले थे। उसके बाद से उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
इस संबंध में जॉय ने पुलिस को सूचना भी दी थी। बताया जाता है कि पड़ोसियों को जब घर से दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली तो बाथरूम में दो सूटकेस ट्रॉली मिलीं। सूटकेस को खोलने पर दोनों का सिर कटा हुआ था और दोनों को अलग-अलग सूटकेस में मारकर रखा गया था।
घटना के बाद पुलिस ने पूरे फॉर्म हाउस को जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है लेकिन हत्या के मकसद का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।