{"_id":"5f57416b8ebc3e446a317725","slug":"bmc-to-add-250-icu-beds-due-to-increase-in-covid-19-cases-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण बीएमसी 250 आईसीयू बेड जोड़ेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण बीएमसी 250 आईसीयू बेड जोड़ेगी
Tue, 08 Sep 2020 02:01 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना के मामले (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अगले तीन दिनों में अपने अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 250 आईसीयू बेड जोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि '250 आईसीयू बेड जोड़कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि होने पर हालात से निपटने के लिए कम से कम 350 बेड हमेशा खाली रहें।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डीसीएच या डीसीएचसी स्वास्थ्य केंद्रों के तहत करीब 4,800 बेड खाली हैं और महानगर में स्थापित बड़े अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए 6,200 बेड भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि ‘हर दिन 2,000 मामले आने पर भी लक्षण वाले मरीजों के लिए मुंबई में बेड उपलब्धता की कोई समस्या नहीं होगी।’ पिछले सप्ताह से मुंबई में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और चार सितंबर को एक दिन में संक्रमण के 1,929 मामले आए थे। बीएमसी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जांच बढ़ाने के कारण शहर में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं।
मई और जून में बीएमसी रोजाना करीब 4,000 जांच करवा रही थी, जुलाई में 6,500 नमूनों तक की जांच हुई और अगस्त में रोज करीब 7,620 जांच हुई।