फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC notice to Union Minister over bungalow issue, Narayan Rane said- no illegal use of one inch of land

मुंबई: नपेगा केंद्रीय मंत्री का बंगला, बीएमसी के नोटिस पर नारायण राणे बोले- एक इंच जमीन का अवैध इस्तेमाल नहीं

Sat, 19 Feb 2022 01:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 19 Feb 2022 01:20 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री राणे का 'आदिश' नामक यह बंगला मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र के पश्चिमी सिविक वार्ड में है। गुरुवार को बीएमसी के सहायक अभियंता ने बंगले के मालिक को नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
BMC notice to  Union Minister over bungalow issue,  Narayan Rane said- no illegal use of one inch of land
narayan rane - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना व भाजपा के बीच जारी सियासी जंग में रोज नए पेच आ रहे हैं। अब बीएमसी ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नारायण राणे को उनके मुंबई स्थित बंगले की मपती व निरीक्षण का नोटिस भेजा है। उधर, राणे ने कहा है कि बंगले में एक इंच जमीन का अवैध उपयोग नहीं हो रहा है। यह 2009 में तत्कालीन नियमों के मुताबिक बना था। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राणे का 'आदिश' नामक यह बंगला मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र के पश्चिमी सिविक वार्ड में है। गुरुवार को बीएमसी के सहायक अभियंता ने बंगले के मालिक को नोटिस जारी किया। नोटिस पर किसी का नाम नहीं है, लेकिन बीएमसी सूत्रों ने कहा कि अवैध निर्माण की शिकायतों के सत्यापन के लिए महानगर पालिका ऐसा नोटिस जारी करती है।
विज्ञापन


राणे ने कहा कि शुक्रवार को उन्हें पता चला कि बीएमसी ने मेरे मकान को लेकर मुझे नोटिस भेजा है। यह मकान 17 सितंबर 2009 को बनकर तैयार हुआ था। इसे एक प्रसिद्ध शिल्पकार ने बनाया था। यह 1991 के निर्माण नियंत्रण नियमों के मुताबिक बना था। इसमें एक इंच जमीन का अवैध उपयोग नहीं किया गया है। राणे ने यह भी बताया कि इस बंगले में उनके परिवार के आठ लोग रहते हैं। वहां कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होती है, लेकिन शिवसेना ने बीएमसी से शिकायत की है, क्योंकि मुंबई महानगर पालिका उनके हाथ में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि बीएमसी के सहायकों या कर्मियों के साथ 18 फरवरी को या उसके बाद किसी दिन जुहू के सीटीएस नं 997 और 997 ए पर स्थित आदिश बंगला परिसर में पहुंचेंगे। इस बीच, शिवसेना द्वारा शासित बीएमसी की टीम शुक्रवार शाम को मौके पर गई थी, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के वह लौट आई क्योंकि राणे परिवार का कोई सदस्य बंगले पर मौजूद नहीं था। मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने इस मामले में कहा कि वह सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed