फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC makes U-turn on cremation order for coronavirus dead after call from minister Nawab Malik

कोरोना: बीएमसी ने शवों को धर्म की परवाह किए बिना अंतिम संस्कार की घोषणा पर मारा यू-टर्न

Mon, 30 Mar 2020 09:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 30 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
BMC makes U-turn on cremation order for coronavirus dead after call from minister Nawab Malik
coronavirus - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से मरने वाले सभी शवों को धर्म की परवाह किए बिना अंतिम संस्कार करने की घोषणा करने के कुछ ही घंटों बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है। 

विज्ञापन


बीएमसी ने सोमवार को सर्कुलर जारी कर कहा कि कोरोना वायरस से मरने वाले सभी शवों को धर्म की परवाह किए बिना अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। साथ ही शव को दफनाने की अनुमति भी नहीं होगी, लेकिन अब उसने अपने इस निर्णय को वापस ले लिया है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने ट्वीटर पर घोषणा की है कि आयुक्त प्रवीण परदेशी से बात करने के बाद बीएमसी ने सर्कुलर को वापस ले लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह आपको ध्यान दिलाने के लिए है कि मैंने बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी से कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके लोगों के दाह संस्कार के लिए उनके द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के बारे में बात की हैं। अब सर्कुलर वापस ले लिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन





दरअसल, बीएमसी ने कहा था कि मुंबई में सभी कोविड-19 के मृतकों का वायरस फैलने की संभावनाओं को कम करने के लिए अंतिम संस्कार करना होगा। कमिश्नर परदेशी ने सर्कुलर में कहा था कि कोविड-19 रोगियों के सभी निकायों को धर्म की परवाह किए बिना अंतिम संस्कार करना होगा। किसी को भी दफनाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही अंतिम संस्कार में पांच से अधिक लोग शामिल नहीं होने चाहिए। सर्कुलर में यह भी कहा गया था कि शरीर को छूने के संस्कारों से बचना होगा।


महामारी रोग अधिनियम के तहत, स्थानीय अधिकारियों को इस बात का निर्णय लेना का अधिकार है कि वह बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए शवों का निपटान कर सकते है। बीएमसी ने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस से 47 लोग संक्रमित पाए गए और अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 200 से ज्यादा लोग संक्रमित है, जिनमें से 25 लोग तो सांगली जिले के एक परिवार के हैं। वहीं, देश में संक्रमितों की संख्या एक हजार को पार कर गई है और अब तक इस जानलेवा वायरस से 29 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed