फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC is alert after the warning issued from IMD about Cyclone Tauktae 580 patients transferred from Covid care centers in Mumbai

मुंबई: चक्रवात ताउते को लेकर जारी चेतावनी पर बीएमसी सतर्क, कोविड देखभाल केंद्रों से स्थानांतरित किए 580 मरीज

Sun, 16 May 2021 10:40 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 16 May 2021 10:40 AM IST
सार

आईएमडी द्वारा दिए गए तूफान आने की चेतावनी के बाद बीएमसी अलर्ट है। कोविड-19 देखभाल केंद्रों से मरीजों को राज्य सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में स्थानांतरित करा दिया गया है।

विज्ञापन
BMC is alert after the warning issued from IMD about Cyclone Tauktae 580 patients transferred from Covid care centers in Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पहले से ही कोरोना वायरस से जूझ रहे देश की चिंता चक्रवाती तूफान ताउते के कारण और भी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के तटीय क्षेत्रों के अलावा मुंबई में भी तूफान आने की चेतावनी जारी कर रखी है, जिसके मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एहतियाती कदम उठाया है। दरअसल, बीएमसी ने शहर से 580 मरीजों को कोविड-19 देखभाल केंद्रों से स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन


कोविड देखभाल केंद्रों से 580 मरीजों को किया गया स्थानांतरित 
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने कोविड देखभाल केंद्रों से 580 मरीजों को मुंबई के राज्य सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में शनिवार (14 मई) की रात को स्थानांतरित कर दिया। 580 मरीजों में से 243 बीकेसी, 183 दहिसर और 154 मरीज मुलुंड से स्थानांतरित किए गए हैं। इसके अलावा बीएमसी ने शुक्रवार (13 मई) को शहर के अस्पतालों को सतर्क किया था कि बेड और ऑक्सीजन उपकरणों की उपलब्धता को लेकर अंतिम समय में कोई अव्यवस्था न हो। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में उपनगरीय रेल सेवा रविवार (15 मई) को जारी रहेगी।
विज्ञापन


बांद्रा-वर्ली सी लिंक को किया जा सकता है बंद
मालूम हो कि आईएमडी ने घोषणा की है कि चक्रवात ताउते आज यानी रविवार (15 मई) को शहर से गुजर सकता है। इसी के मद्देनजर अधिकारी बांद्रा-वर्ली सी लिंक को एहतियातन बंद करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। आईएमडी ने शनिवार को कहा था कि ताउते चक्रवात और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट व केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने यह भी कहा था कि तूफान के शनिवार देर रात तक ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने की संभावना है। विभाग ने कहा था कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा था कि तूफान के शनिवार देर रात या रविवार तड़के मुंबई से कुछ दूरी से गुजरने की संभावना है, इसलिए अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है। हालांकि, मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed