फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC Election Results: Shivsena can break alliance with BJP in Maharashtra assembly?

महाराष्ट्रः कांग्रेस-शिवसेना ने हाथ मिलाया, तो जा सकती है फड़नवीस की कुर्सी!

Sat, 25 Feb 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
BMC Election Results: Shivsena can break alliance with BJP in Maharashtra assembly?
- फोटो : getty

महाराष्ट्र की राजनीति क्रिकेट की तरह अनिश्चितताओं का खेल बनती जा रही है। कभी सच्ची यार रहीं दोनों प्रमुख पार्टियां शिवसेना-भाजपा अब अपने-अपने रास्ते जाते दिखाई दे रही हैं। बीएमसी चुनाव में पूर्ण बहुमत न मिलने के बाद अब दोनों पार्टियां नए-नए समीकरण बनाने में लगी हैं। खबरों की मानें तो बीएमसी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी शिवसेना कांग्रेस से हाथ मिला सकती है।

विज्ञापन


हालांकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को सुलह के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा थी कि यदि शिवसेना भाजपा पर हमला बोलना बंद कर दे तो बात बन सकती है। लेकिन उसके अगले दिन शनिवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर फिर से हमला बोला। सामना में बीजेपी को गुंडों की पार्टी बताया गया।
विज्ञापन


इन सब हलचलों के बाद नए समीकरण पर नजर डालें तो आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। इन आंकड़ों का सीधा असर महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर भी पड़ सकता है।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के पास सबसे ज्यादा 122 सीटें और शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। ऐसे में यदि शिवसेना बीएमसी में कांग्रेस से हाथ मिलाती है तो महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है। जिस तरह का रुख शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनाया हुआ है उससे तो लगता है कि शिवसेना-भाजपा में बात बनने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 145 सीटें चाहिए हैं। यदि शिवसेना भाजपा की फडणवीस सरकार से समर्थन वापस लेती है तो राज्य में नए समीकरण बनेंगे और भाजपा की सरकार गिर सकती है। 

आंकड़ों पर नजर डालें तो शिवसेना 63 सीटों के साथ महाराष्ट्र की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। विश्लेषकों की मानें तो बीएमसी में कांग्रेस से साथ गठबंधन होने पर शिवसेना राज्य की फणनवीस सरकार से समर्थन वापस ले लेगी। हालांकि सरकार बचाने के लिए भाजपा के पास भी विकल्प हैं।

यदि दोनों पार्टियों का गठबंधन टूटता है तो भाजपा एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) से हाथ मिला सकती है। एनसीपी के पास 41 विधायक हैं। हालांकि अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।


राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने समाकरण बनाने में लगी हैं। वैसे मुंबई के मेयर का कार्यकाल 8 मार्च को समाप्त हो रहा है। तो संभवतः 9 मार्च को इन सभी अटकलों पर विराम लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed