{"_id":"5f33c47fa9864577e44cd1d1","slug":"bmc-denies-social-media-reports-that-it-has-prohibited-ganpati-immersion-in-the-sea","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समुद्र में गणपति विसर्जन पर रोक नहीं, बीएमसी ने सोशल मीडिया की खबरों का किया खंडन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समुद्र में गणपति विसर्जन पर रोक नहीं, बीएमसी ने सोशल मीडिया की खबरों का किया खंडन
Wed, 12 Aug 2020 04:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 12 Aug 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
bmc
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को सोशल मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया हैं, जिसमें समुद्र में गणपति विसर्जन पर रोक लगाने की बात कही गई है। बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि उसने समुद्र में विसर्जन पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, हालांकि उसने मूर्ति विसर्जन के लिए 167 कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) denies social media reports that it has prohibited Ganpati immersion in the sea. BMC clarifies that it has not banned any immersion in the sea though it has constructed 167 artificial ponds for idol immersion. pic.twitter.com/3Zro1E8Goc
— ANI (@ANI) August 12, 2020विज्ञापन
बीते कुछ दिनों पहले ही बीएमसी ने तमाम मुंबई वालों से यह अपील की थी कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार सभी लोग गणपति बप्पा के त्यौहार को सादगीपूर्ण तरीके से मनाएं। घर में बैठाए जाने वाले गणपति बप्पा की प्रतिमा की ऊंचाई दो फुट से ज्यादा ना हो इस बात का ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा इको फ्रेंडली बप्पा की मूर्ति को घर पर लाया जाए और अगर हो सके तो गणेश विसर्जन घर पर ही करें या फिर माघ के महीने में और अगर आगे बढ़ा सकते हैं तो अगले साल विसर्जन करना सही होगा। इसके अलावा बीएमसी ने गणेशोत्सव को लेकर कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए थे।
गणेश उत्सव के कुछ खास नियम
- गणपति बप्पा के आगमन और विसर्जन के दौरान पांच से ज्यादा लोग इकट्ठे ना हो
- सभी लोग मास पहनकर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
- गणपति बप्पा की मूर्ति 200 से ज्यादा ऊंचाई की ना हो उसका ध्यान रखा जाए।
- संभव हो तो घर में मौजूद गणेश प्रतिमा की ही पूजा अर्चना की जाए
- गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए आने वाले व्यक्ति से मास्क पहनकर आने को कहें और उसके लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था करें
- प्राकृतिक विसर्जन स्थल पर जाने से बचें और भीड़ ना लगाएं
- छोटे बच्चे और वरिष्ठ नागरिक विसर्जन स्थल पर ना जाए
- प्रतिबंधित इलाकों मैं सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पूरा पालन करें
- कोरोना को हराने के लिए इन सभी नियमों का पालन करना आवश्यक है।
- अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन ना करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।