{"_id":"64827a8d68527c3dc80d6687","slug":"blood-donation-amrit-mahotsav-on-14-june-in-2-50-lakh-gram-panchayats-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादान: 2.50 लाख ग्राम पंचायतों में 14 को रक्तदान अमृत महोत्सव, दो लाख से ज्यादा यूनिट रक्त जमा करने का लक्ष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महादान: 2.50 लाख ग्राम पंचायतों में 14 को रक्तदान अमृत महोत्सव, दो लाख से ज्यादा यूनिट रक्त जमा करने का लक्ष्य
Fri, 09 Jun 2023 06:34 AM IST
देव कश्यप
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 09 Jun 2023 06:34 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल विश्व रक्तदाता दिवस पर रिकॉर्ड रक्त एकत्रित करने की तैयारी है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वर्तमान में रक्त की मांग और आपूर्ति के बीच बहुत बड़ा अंतर है।
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर देश की 2.50 लाख ग्राम पंचायतों में रक्तदान अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। राज्यों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ग्रामीणों को रक्तदान के बारे में जानकारी देते हुए उनके सरपंच शपथ दिलाएंगें। इस दिवस को एक महोत्सव के रूप में मनाने के लिए रक्तदाताओं के ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल विश्व रक्तदाता दिवस पर रिकॉर्ड रक्त एकत्रित करने की तैयारी है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वर्तमान में रक्त की मांग और आपूर्ति के बीच बहुत बड़ा अंतर है। साल 2021 में रक्त की मांग करीब 1.46 करोड़ यूनिट रही लेकिन आपूर्ति 1.25 करोड़ यूनिट रही। 2018 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से भारत में रक्त की आवश्यकता पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की। 2020 में 1.27 करोड़ यूनिट रक्तदान में एकत्रित किया गया लेकिन कोरोना महामारी के चलते रक्तदान में काफी गिरावट आई।
विज्ञापन
यहां दान कर सकते हैं रक्त, जरूरत पर मिलेगा भी
रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने ई-रक्तकोष भी शुरू किया है। अगर आप रक्तदान करना चाहते हैं तो इस ऑनलाइन प्लेटफार्म आप अपनी जानकारी दे सकते हैं। नजदीकी ब्लड बैंक के बारे में आपको सूचित किया जाएगा और आपके फोन पर वहां के कर्मचारी संपर्क भी करेंगे। अगर किसी मरीज के लिए रक्त की तलाश कर रहे हैं तो भी इस मंच पर जाकर उसकी उपलब्धता, रक्त बैंक का हेल्पलाइन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
10 लाख यूनिट रक्त की सालाना कमी
- छह अप्रैल 2022 को मेडिकल जर्नल प्लस वन में सीएमसी वेल्लोर के शोधकर्ताओं का एक अध्ययन प्रकाशित हुआ जिसके अनुसार भारत में पात्र रक्तदाताओं की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है, जो दुनिया के अन्य किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक आबादी है। बावजूद इसके भारत में हर साल 10 लाख यूनिट रक्त की कमी दर्ज की जा रही है।
- अध्ययन में यह भी बताया कि भारत में हर साल सबसे ज्यादा 41.2% यानी करीब 60 लाख रक्त यूनिट की मांग अस्पतालों में डे केयर से आती है, जहां थैलेसीमिया या सिकलसेल जैसी बीमारियों से पीड़ित रोगियों को रक्त चढ़ाया जाता है।
- दूसरी सबसे बड़ी मांग अस्पतालों में होने वाले ऑपरेशन में आती है। केवल सर्जरी के लिए देश के अस्पतालों में सालाना 41 लाख (27.9%) रक्त यूनिट की जरूरत पड़ रही है।
- प्रसूति और स्त्री रोग के लिए 33 लाख (22.4%) और बाल रोग के लिए 12 लाख (8.5%) मांग आती है।