फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bleeding and clotting cases following COVID vaccination in India are minuscule, says report

खुलासा: देश में टीका लगवाने के बाद खून में थक्के बनने के मामले बेहद कम, अब तक सिर्फ 26 केस मिले

Mon, 17 May 2021 04:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 17 May 2021 04:23 PM IST
सार

देश में कोरोना टीकाकरण के बाद सामने आने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की एईएफआई समिति ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में टीकाकरण के बाद रक्त में थक्के बनने के मामले बेहद कम हैं।

विज्ञापन
Bleeding and clotting cases following COVID vaccination in India are minuscule, says report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण के बाद रक्त में थक्का बनने (ब्लट क्लॉटिंग) के मामले बेहद कम हैं और इनकी संख्या देश में संभावित अनुमान जितनी ही है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय एईएफआई समिति की एक रिपोर्ट में सामने आई है। 

विज्ञापन


समिति ने कहा है कि कोविशील्ड लेने के बाद देश में अब तक ब्लड क्लॉटिंग के 26 मामले मिले हैं। वहीं, कोवाक्सिन को लेकर समिति को ऐसा एक भी मामला नहीं मिला है। मंत्रालय ने कोविशील्ड टीका लेने वालों को लेकर एडवाइजरी जारी की और कहा 20 दिनों तक कोई तकलीफ आने पर टीका केंद्र पर तुरंत जाएं।
विज्ञापन

 
सरकारी जारी करेगी रिपोर्ट
कोरोना का कोई भी टीका लगवाने के बाद 20 दिन में संदिग्ध थ्रोम्बोम्बोलिक लक्षण दिखने पर सतर्क रहने के लिए एक सलाह जारी करेगी। कुछ देशों में टीकाकरण के बाद, खासतौर पर एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड वैक्सीन लेने के बाद रक्तस्राव व थक्के जमने की घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। देश में कोविन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 23,000 से अधिक प्रतिकूल घटनाओं की सूचना मिली थी। इनमें से केवल 700 मामले (9.3 मामले/ प्रति 10 लाख) गंभीर और गंभीर प्रकृति के बताए गए थे।


इनमें से 498 गंभीर और गंभीर घटनाओं के मामलों की समीक्षा पूरी कर ली है। इनमें से 26 मामले थक्के जमने के थे। ये कोविशील्ड से संबंधित थे,  जबकि कोवाक्सिन डोज लेने के बाद इसकी सूचना नहीं थी। ब्रिटेन में ऐसे मामले प्रति 10 लाख पर चार और जर्मनी में प्रति 10 लाख पर 10 पाए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed