{"_id":"56ff07b74f1c1b9853f00105","slug":"blast-in-cracker-factory-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत, छह पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत, छह पुलिसकर्मी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला दतिया, झांसी
Updated Sat, 02 Apr 2016 05:13 AM IST
सार
- घनी आबादी में विस्फोट से मकान भरभराकर गिरा
- दो पालिकाकर्मी और छह पुलिसकर्मी निलंबित
- मामले की जांच को कलेक्टर ने समिति गठित की
विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया में शहर के बीचों-बीच घनी आबादी में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई और एक युवक, महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त हुआ कि मकान की ऊपरी मंजिल भरभरा कर नीचे आ गई। इस मामले में नगर पालिका के दो और पुलिस के छह कर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। कलेक्टर ने जांच समिति गठित कर दी है।
पकौड़िया महादेव के पास माली वाली गली में जितेंद्र श्रीवास्तव अपने मकान में पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित कर रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में पटाखे बनाए जा रहे थे। जितेंद्र की मां ओमवती कमरे के बाहर छत पर बैठी थी, तभी कमरे में विस्फोट हुआ और मकान की ऊपरी मंजिल भरभराकर गिर पड़ी। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान हिल गए और धमाके की आवाज दूर-दूर तक गूंज गई। विस्फोट में बुरी तरह झुलसा जितेंद्र नीचे की ओर भागा। उसकी मां ओमवती विस्फोट के बाद नीचे गिरे मकान के मलबे में दब गई। मकान गिरने से इसी परिवार की बहू माया भी घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर मदन कुमार, एसपी इरशाद वली, एसडीएम वीरेंद्र कटारे, एसडीओपी आरसी भोज के अलावा राजस्व, नपा तथा पुलिस विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत से मलबे में दबी ओमवती को बाहर निकाला जा सका। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां ओमवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को झांसी रेफर किया गया, जिसे मेडिकल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। उसकी हालत चिंताजनक होने पर ग्वालियर रेफर किया गया।
विज्ञापन
इस मामले लापरवाही बरतने वाले नगर पालिका के वार्ड प्रभारी तथा आरआई को कलेक्टर ने सस्पेंड करने का आदेश दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक इरशाद वली ने कोतवाली क्षेत्र की बीट में तैनात एएसआई नरेंद्र सिंह सिंघाड़िया, एएसआई राजकिशोर शर्मा, आरक्षक नीरज शर्मा, आरक्षक महेश गौड़, आरक्षक रामनिवास गुर्जर एवं आरक्षक पुष्पेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर मदन कुमार ने आनन-फानन में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जिले में गठित कमेटी की आपदा प्रबंधन रेस्पांस प्लान एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए अपर जिला दंडाधिकारी पीएस जाटव को जांच अधिकारी नियुक्त कर कमेटी गठित कर दी है। कमेटी तीन दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
विस्फोट कांड में तीन के खिलाफ मुकदमा
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, बलराम श्रीवास्तव निवासी माली वाली गली पकौड़या महादेव दतिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपी सगे भाई हैं तथा अपने मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे।