{"_id":"5f01bd8783fdcb419d4aab5e","slug":"black-leopard-viral-photos-on-social-media-a-black-panther-s-photo-got-viral-people-are-asking-bagheera-is-that-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर काले तेंदुए की फोटो वायरल, लोगों को आई जंगल बुक के बघीरा की याद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर काले तेंदुए की फोटो वायरल, लोगों को आई जंगल बुक के बघीरा की याद
Sun, 05 Jul 2020 06:52 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के जंगलों में घुमता काला तेंदुआ
- फोटो : social media
कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में कई तरह की सकारात्मक चीजें भी देखने को मिलीं। ऐसी खबरें आईं कि लोगों की आवाजाही कम होने की वजह से सड़कों पर जानवरों को देखा गया, कहीं तेंदुआ, कहीं हाथियों का झुंड तो कहीं हिरण जैसे जानवर देखने को मिले। लेकिन हाल ही में कर्नाटक के जंगलों से काले तेंदुए की फोटो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सुर्ख काला तेंदुआ कर्नाटक के घने जंगलों में शान से घूम रहा है। ये फोटो मशहूर ट्रैवल और वाइल्ड लाइफ फोटो शेयरिंग अकाउंट 'अर्थ' (EARTH) की ओर से शेयर किया गया है। वास्तव में यह फोटो साल 2019 की है जिसे भारतीय प्रकृतिवादी और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शाज जंग ने खींची थी।
विज्ञापन
काले तेंदुए की जब आप ये फोटो देखेंगे तो देखते रह जाएंगे। एक फोटो में ऐसा लग रहा है मानो ये तेंदुआ पेड़ के पीछे से छिपकर फोटो खिंचवा रहा हो। काले तेंदुए की इस फोटो को देखकर कई लोग आश्चर्य में भी पड़ गए तो कई बहुत सुंदर का खिताब दे रहे हैं।
विज्ञापन
A black panther roaming in the jungles of Kabini, India. pic.twitter.com/UT8zodvv0m
— Earth (@earth) July 4, 2020
ये फोटो देखने में इतना मनमोहक लग रहा है कि कुछ लोग इस फोटो के सच होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे जंगल बुक का बघिरा बता रहे हैं।
Is this really real
— Nubi Precious (@NubiSouth) July 5, 2020
Bagheera, Is That You? 🖤 #Junglebook
— @K.Kalpesh.K8 (@Chakrdhari28W) July 5, 2020
ये दोनों फोटो शाज जंग ने साल 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। शाज की वॉल जंगली बिल्लियों के क्लॉज-अप्स, पास के शॉट्स से भरा हुई है। शाज ने सालों तक काबिनी नदी और कर्नाटक के जंगलों में फोटोग्राफी की है। शाज एक पर्यावरण संरक्षणकर्ता भी हैं जो दी बाइसन इन काबिनी नाम का एक टूरिज्म आश्रय चलाते हैं।