{"_id":"56e0c42c4f1c1b2d708b4568","slug":"black-buck-case-salman-to-appear-in-jodhpur-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान आज होंगे जोधपुर अदालत में पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सलमान आज होंगे जोधपुर अदालत में पेश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:52 AM IST
सार
- सलमान का बयान दर्ज किया जाना है
- सलमान के लिए जोधपुर में पुलिस अदालत परिसर को छावनी में बदल देगी
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : getty images
विस्तार
आर्म्स एक्ट प्रकरण में फंसे अभिनेता सलमान खान बृहस्पतिवार को जोधपुर अदालत में पेश होंगे। हिरण का शिकार करने के लिए लाइसेंसी अवधि पार कर चुके हथियार का इस्तेमाल करने के इस मामले में सलमान का बयान दर्ज किया जाना है।
विज्ञापन
अभिनेता की पेशी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जोधपुर प्रशासन ने सलमान खान की सुरक्षा और प्रशंसकों को काबू में रखने के लिए आसाराम के मुकाबले चौगुनी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। आसाराम की सुरक्षा के लिए हमेशा सौ पुलिसकर्मी तैनात रहते है, लेकिन सलमान के लिए जोधपुर में पुलिस अदालत परिसर को छावनी में बदल देगी।
विज्ञापन
1998 में जोधपुर में ‘हम साथ-साथ है’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थान पर हिरणों का शिकार करने का आरोप है। इस दौरान उनके कमरे से लाइसेंस अवधि पार कर चुकी एक पिस्टल व राइफल भी बरामद हुई थी। इसके बाद सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग से मुकदमा और दर्ज किया गया था। 17 साल पुराने इस मामले में सलमान के बयान होने के बाद मामले में अंतिम बहस होगी। मामले में जल्दी फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन