फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bk hariprasad compare mla who defect in bjp to prostitute anand singh karnataka hosapet

कर्नाटकः नेता विपक्ष ने बीजेपी विधायक के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी!

Wed, 18 Jan 2023 12:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 18 Jan 2023 12:31 PM IST
सार

कर्नाटकः आनंद सिंह, पहले कांग्रेस के टिकट पर विजयनगर (होसापेट) से विधायक चुने गए थे लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
bk hariprasad compare mla who defect in bjp to prostitute anand singh karnataka hosapet
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा में नेता विपक्ष बीके हरिप्रसाद का एक विवादित बयान सामने आया है। दरअसल बीके हरिप्रसाद ने कहा है कि खुद को बेचने वाले विधायकों की तुलना वेश्या से की है। बीके हरिप्रसाद ने ये बातें होसापेट इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने स्थानीय विधायक को सबक सिखाने की भी अपील की। ऐसे में माना जा रहा है कि बीके हरिप्रसाद का निशाना भाजपा नेता आनंद सिंह हैं। आनंद सिंह, पहले कांग्रेस के टिकट पर विजयनगर (होसापेट) से विधायक चुने गए थे लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे और उपचुनाव जीतकर फिर से विधायक चुने गए। 

विज्ञापन


होसापेट में जनसभा को संबोधित करते हुए बीके हरिप्रसाद ने कहा कि 'जब आपने स्पष्ट बहुमत नहीं दिया तो हमने गठबंधन सरकार बनाई। हम उन महिलाओं को वेश्याएं कहते हैं, जो पेट भरने के लिए अपना शरीर बेचती हैं। जिन विधायकों ने अपने आप को बेच दिया, उन्हें क्या कहेंगे, ये मैं आप पर छोड़ता हूं। चुनाव में स्थानीय विधायक को सबक सिखाएं।' बता दें कि आनंद सिंह उन 17 विधायकों में शामिल हैं, जो भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी और भाजपा सत्ता पर काबिज हो गई। यही वजह है कि बीके हरिप्रसाद ने आनंद सिंह का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


बयान पर हंगामा बढ़ता देख कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि 'बीजेपी ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। वह सेक्स वर्कर्स के बारे में बेवजह का विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे मन में सेक्स वर्कर्स के लिए बहुत इज्जत है, अगर बयान से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं, तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीके  हरिप्रसाद के इस बयान को लेकर भाजपा ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। भाजपा प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के नेता अपने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं। बीके हरिप्रसाद और सिद्धारमैया आपत्तिजनक भाषा बोलते हैं। गुजरात चुनाव के दौरान भी बीके हरिप्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।


कर्नाटक विधानसभा के चुनाव इसी साल होने हैं। यही वजह है कि सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। कांग्रेस राज्य में प्रजा ध्वनि यात्रा निकाल रही है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed