{"_id":"598b7f024f1c1bd5138b45ae","slug":"bjym-will-make-youth-participatation-in-nation-building-through-bharat-jodo-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो अभियान के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाएगी भाजयूमो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत जोड़ो अभियान के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाएगी भाजयूमो
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
भाजयूमो
- फोटो : ie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के सपनों को आगे बढाते हुए भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई ने देश में भारत जोड़ो अभियान चलाने का निर्णय किया है। जिसके जरिए भाजयूमो के कार्यकर्ता देश के युवाओं से संपर्क स्थापित करके उन्हें पीएम मोदी के राष्ट्र निर्माण अभियान में भागीदार बनाएंगे।
विज्ञापन
भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वें वर्ष के अवसर पर भाजयूमो ने दिल्ली के इंडिया गेट से बकायदा अपने अभियान की शुरूआत भी कर दी है। भाजयूमो अध्यक्ष पूनम महाजन ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा है कि जिस प्रकार से भारत छोड़ो आंदोलन, आजादी के लिए भारतीय संघर्ष के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था। ठीक उसी प्रकार यह भारत जोड़ो अभियान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। भाजयूमो के भारत जोड़ो का उद्देश्य नए भारत का निर्माण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह अभियान पीएम मोदी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा से परिपूर्ण है| यह अभियान राष्ट्र के भीतर अलगाववादी और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ है जो देश की एकता, शांति व्यवस्था और समृद्धि को बिगाड़ना चाहते हैं। भाजयूमो नेत्री का कहना है कि पश्चिम की पुरानी हिंसक नकारात्मक विचारधारा, राष्ट्रवाद से टकराने के प्रयास कर रही है। भारत जोड़ो अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भारत वर्ष के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाएंगे।
विज्ञापन
हर जिले में तिरंगा लेकर जाएंगे भाजयूमो कार्यकर्ता
भाजपा महासचिव एवं युवा मोर्चा प्रभारी मुरली धर राव ने कहा है कि भारत जोडो अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तिरंगा लेकर जनता के बीच देश के सभी जिला और मंडलों में जाएंगे। 9 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 30 अगस्त तक पूरे देश में चलेगा।
इसके जरिए युवाओं में देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करने का प्रयास होगा। देश का युवा अलगाववाद को देशभक्ति से मुँहतोड़ जवाब देगा। भाजयूमो अध्यक्ष पूनम महाजन ने बकायदा प्रदेश से आए अपने सभी युवा मोर्चा अध्यक्षों को तिरंगा थमाया देकर उन्हें निचले स्तर पर जाने की शपथ दिलाई है।