फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Yuva Morcha to kickstart massive 'Navmatdata' outreach campaign ahead of 2024 polls

BJP: लोकसभा चुनाव से पहले 'नवमतदाता' अभियान शुरू करेगा भाजपा युवा मोर्चा, पांच हजार जनसभाएं करने की योजना

Wed, 03 Jan 2024 10:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jan 2024 10:48 PM IST
सार

BJP:  2024 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा युवा मोर्चा जल्द ही बड़े पैमाने पर नया अभियान 'नवमतदाता' शुरू करने के लिए तैयार है। पार्टी जनवरी में एक नया मतदाता आउटरीच कार्यक्रम शउरू करने जा रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha to kickstart massive 'Navmatdata' outreach campaign ahead of 2024 polls
भाजयुमो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनवरी में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए नया अभियान शुरू करने की तैयारी में है। इसमें पार्टी ने देशभर में करीब पांच हजार सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि 2024 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा युवा मोर्चा जल्द ही बड़े पैमाने पर नया अभियान 'नवमतदाता' शुरू करने के लिए तैयार है। पार्टी जनवरी में एक नया मतदाता आउटरीच कार्यक्रम शउरू करने जा रही है। जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी ने देशभर में करीब पांच हजार सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हर बार जब चुनाव होते हैं तो नए मतदाताओं से जुड़ने के लिए योजना बनाई जाती है। एक करोड़ नए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए लक्ष्य के साथ युवा मोर्चा इस बार भाजपा के लिए अधिक से अधिक मतदाता आउटरीच अभियान का नेतृत्व करेगा।  

विज्ञापन

अभियान के तहत भाजपा की युवा मोर्चा की टीम 8, 9, 10 और 11 जनवरी को उन सभी स्थानों पर संपर्क तेज करेगी, जहां युवा हैं। इसमें कॉलेज परिसर, कोचिंग सेंटर, स्टेडियम, खेल के मैदान और अन्य क्षेत्र शामिल हैं जहां युवा मौजूद हैं।
 

इसके अलावा, 24 जनवरी को भाजपा का युवा मोर्चा देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक नया मतदाता सम्मेलन आयोजित करेगा। भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में एक ही विधानसभा में दो सम्मेलन आयोजित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed