{"_id":"616d17ed11d4d32b6b2044ab","slug":"bjp-youth-wing-leader-killed-in-west-bengal-suvendu-adhikari-blammed-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Violence News: भाजपा युवा मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या, सुवेंदु ने बताया टीएमसी का हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Violence News: भाजपा युवा मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या, सुवेंदु ने बताया टीएमसी का हाथ
Mon, 18 Oct 2021 12:15 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:15 PM IST
सार
बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया है कि उत्तर दिनाजपुर के इटहार में हमलावरों ने पार्टी की युवा शाखा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
भाजपा की यूथ विंग के नेता की हत्या
- फोटो : Twitter@Suvendu adhikari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया है कि उत्तर दिनाजपुर के इटहार में हमलावरों ने पार्टी की युवा शाखा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
सोमवार को एक ट्वीट करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इटहार में भाजपा युवा मोर्चा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है। उन्होंने आगे लिखा कि खून के प्यासे असामाजिक शिकारी जिन्होंने अपने मालिक के आदेश पर इस घटना को अंजाम दिया सही समय आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन