{"_id":"62793fc369d49217aa00584e","slug":"bjp-wins-12-seats-in-25-member-madc-election-in-siaha-district-of-mizoram-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम: मारा स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, 12 सीटों पर हासिल की जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम: मारा स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, 12 सीटों पर हासिल की जीत
Mon, 09 May 2022 09:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 09 May 2022 09:52 PM IST
सार
25 सदस्यों वाली मारा स्वायत्त जिला परिषद (एमएडीसी) के चुनाव में भाजपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, एमएनएफ के खाते में नौ सीटें आई हैं और कांग्रेस को चार पर जीत मिली है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : फाइल
विस्तार
दक्षिण मिजोरम के सियाहा जिले में 25 सदस्यीय मारा स्वायत्त जिला परिषद (एमएडीसी) के हाल ही में हुए चुनाव के परिणाम सोमवार को जारी हो गए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सियाहा के उप आयुक्त लालसांगलियाना ने बताया कि भाजपा ने 24 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 सीटों पर इसने जीत दर्ज की। हालांकि पार्टी बहुमत से केवल एक सीट पीछे रह गई। वहीं, राज्य में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को नौ और कांग्रेस के खाते में चार सीटें आईं।
विज्ञापन
भाजपा के मौजूदा मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) एन जखाई अमोब्यू निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुने गए हैं। एमएडीसी चुनाव पांच मई को हुए थे। एमएनएफ ने इनमें 25 और कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों को उतारा था। पहली बार चुनाव लड़ रही जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने आठ प्रत्याशी खड़े किए थे।
विज्ञापन
इसी बीच, एमएनएफ के उपाध्यक्ष वानलालजामा ने कहा कि पार्टी ने यह तय नहीं किया है कि भाजपा के साथ परिषद के लिए गठबंधन किया जाए या नहीं। एमएनएफ भाजपा के नेतृत्व वाले उत्तर-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) का हिस्सा है और यह केंद्र में भाजपानीत एनडीए की सहयोगी है।