{"_id":"68c95e7fafbea3df9000441e","slug":"bjp-will-try-to-connect-with-the-public-through-the-prime-minister-s-birthday-programs-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: प्रधानमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रमों से जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी भाजपा, मिलेगी बड़ी सौगात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: प्रधानमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रमों से जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी भाजपा, मिलेगी बड़ी सौगात
Tue, 16 Sep 2025 06:26 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:26 PM IST
सार
भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को पूरे देश में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग एक लाख स्वास्थ्य कैम्प लगाएगी। जिसमें लोगों का इलाज करने के साथ साथ उन्हें केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : YT - @Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगी। 17 सितंबर को पूरे देश में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग एक लाख स्वास्थ्य कैम्प लगाए जाएंगे जिसमें लोगों का इलाज करने के साथ साथ उन्हें केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के धार जिले से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और महिलाओं से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री के गृहराज्य गुजरात में सुबह-सुबह मंदिरों में पूजा-पाठ के कार्यक्रम रखे गए हैं तो पीएम के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी जाएंगी। इसके अलावा एक पखवाड़े तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पार्टी लोगों से जुड़ने की कोशिश करेगी।
गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाए जाने की पूरी तैयारी की गई है। सीआर पाटिल ने इन कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई है। इनके अंतर्गत गुजरात के विभिन्न मंदिरों में पूजापाठ की योजना बनाई गई है। मंदिरों के साथ बाजारों और बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सेवा पखवाड़े में जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।
पार्टी बिहार में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर विधानसभा में विशेष स्वास्थ्य कैम्प लगाएगी। इसमें लोगों को मुफ्त उपचार के साथ-साथ केंद्र सरकार की आयुष्मान जैसी मुफ्त स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अब तक केंद्र और बिहार सरकार की विशेष सेवाओं का लाभ ले चुके लोगों से संपर्क किया जाएगा। जिन लोगों को अब तक केंद्र सरकार की आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, भाजपा कार्यकर्ता उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के उपाय बताएंगे।
विज्ञापन
पांच बड़े अस्पतालों के साथ विभिन्न योजनाओं की शुरुआत
देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 75 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा ने सत्ता हासिल करने के साथ ही दिल्ली को विकसित राजधानी के रूप में परिवर्तित करने का सपना लोगों को दिखाया था। पीएम के जन्मदिवस पर इसी को थीम बनाया गया है। बुधवार को दिल्ली को पांच नए अस्पताल मिलेंगे। 75 ड्रोन उड़ाकर मोदी को जन्मदिन की बधाई दी जाएगी।
दिल्ली की सार्वजनिक बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए सौ नई बसों को बुधवार को ही सड़कों पर उतारा जाएगा। इसके अलावा अंग प्रत्यारोपण की नई सुविधाएं देकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बड़ी सौगात दी जायेगी। पीएम की अब तक की जीवन यात्रा पर विशेष प्रदर्शनी के साथ दिल्ली के स्कूली छात्रों की विशेष चेन अपने अलग अंदाज में मोदी को जन्मदिन की बधाई देंगे।