विधानसभा चुनाव 2021: भाजपा में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन का दौर शुरू, आज अहम बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल विधानसभा चुनाव के लिए इसी हफ्ते उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इसको लेकर नेतृत्व बुधवार को पश्चिम बंगाल के कोर ग्रुप के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करेगा। चुनावी राज्यों में पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैलियों की सर्वाधिक मांग है।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी राज्यों से जुड़े उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। चूंकि पश्चिम बंगाल का चुनाव सबसे अहम है, इसलिए नेतृत्व राज्य कोर ग्रुप के साथ बैठक कर भावी रणनीति बनाएगा।
प. बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि कोर कमेटी पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेगी। नामों की सूची जल्दा जारी कर दी जाएगी। इसके हाथ ही हम पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैलियों को लेकर भी चर्चा करेंगे।
Core Committee discussed candidates for Phase 1 & 2 polls. It will be declared soon. We also reviewed the upcoming election rallies of Prime Minister, Amit Shah, JP Nadda, Yogi Adityanath in the state: West Bengal BJP chief Dilip Ghosh (02.03) pic.twitter.com/rmnCAJvuoH
— ANI (@ANI) March 2, 2021
मोदी-योगी की सबसे ज्यादा मांग
पांचों चुनावी राज्यों से पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी की ज्यादा से ज्यादा जनसभा कराने की मांग आई है। भाजपा की नजर खासकर पश्चिम बंगाल और असम पर है। प्रारंभिक चर्चा के बाद पश्चिम बंगाल में पीएम की सात रैलियां आयोजित कराने की योजना है। हालांकि पश्चिम बंगाल की राज्य इकाई ने पीएम की डेढ़ दर्जन तो असम ने एक दर्जन रैलियां कराने का अनुरोध किया है।
पीएम मोदी बंगाल में 20 और असम में 6 रैलियों को संबोधित करेंगे
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में 20 और असम में छह रैलियों को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से बड़े जिलों में दो और छोटे जिलों में एक रैली का करने आग्रह किया है। पीएम मोदी की राज्य में 20 रैलियां, गृहमंत्री अमित शाह की 50 और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की 50 रैलियां हो सकती हैं।
इन रैलियों की शुरुआत सात मार्च से होने जा रही हैं। रविवार को पीएम मोदी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले फरवरी में पीएम मोदी ने हुगली में चुनावी सभा को संबोधित किया था, जहां उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर वार किया था।
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रचार कमेटी के प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद अनुपम हाजरा ने बताया कि हमने पश्चिम बंगाल में पीएम की 25 रैलियों की मांग की है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी 35 से ज्यादा रैलियां करने की मांग की है। फिलहाल बंगाल में पीएम की 20 रैलियों की ही रूपरेखा तय की गई है। हालांकि रैलियों का स्थान और तारीख तय होना अभी बाकी है।