फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will organize programs across the country on the anniversary of Article 370 and triple talaqv

अनुच्छेद 370 व तीन तलाक की बरसी पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

Sat, 25 Jul 2020 04:14 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
BJP will organize programs across the country on the anniversary of Article 370 and triple talaqv
अनुच्छेद 370 - फोटो : अमर उजाला
अनुच्छेद 370 खत्म होने और तीन तलाक विधेयक के कानूनी जामा पहनने के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी 28 जुलाई से तीन अगस्त ‘एक भारत एकात्म भारत’ अभियान चलाएगी। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने राज्य इकाईयों को वर्चुअल रैलियां सहित अन्य कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भी एक वर्चुअल रैली करेगी। बीते साल पांच अगस्त को न सिर्फ अनुच्छेद 370 खत्म हुआ था, बल्कि जम्मू-कश्मीर दो केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील हो गया था।
विज्ञापन


भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में राज्य इकाईयों से कहा गया है कि सभी बड़े राज्य एक-एक रैली, पांच-पांच वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों से संपर्क साधें। बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज की विभिन्न हस्तियों से बातचीत करें। जिला स्तर पर 50-50 खास लोगों के समूहों से जुड़ें। तीन अगस्त को राज्यों की राजधानियों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। इस दौरान लोगों से केंद्र की उपलब्धियों और विकास कार्यों की चर्चा का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर, लद्दाख पर नजर

इस संबंध में पार्टी ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए अलग योजना बनाई है। दोनों राज्यों में पांच अगस्त को कई तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान जम्मू, श्रीनगर और लद्दाख में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर का एक नेता मौजूद रहेगा। इन राज्यों में होने वाले कार्यक्रमों में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हुए विकास कार्यों के अलावा अन्य उपलब्धियों की चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तलाक पर अलग कार्यक्रम

बीते साल एक अगस्त को तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाने वाले बिल ने कानूनी जामा पहना था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसी दिन मुस्लिम महिला विवाह-अधिकार संरक्षण बिल को मंजूरी दी थी। पार्टी ने अपनी महिला शाखा और अल्पसंख्यक मोर्चा से 28 जुलाई से तीन अगस्त के बीच मुस्लिम महिलाओं ने व्यापक स्तर पर संवाद के लिए कहा है। राज्य इकाईयों को कम से कम एक सौ मुस्लिम बौद्धिक महिलाओं से संवाद करने का निर्देश दिया है।

भूमि पूजन के कारण बदला कार्यक्रम

भाजपा की योजना पहले 30 जुलाई से 5 अगस्त तक कार्यक्रम करने की थी। इसी बीच राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि पांच अगस्त को निर्धारित हुई। इस कारण पार्टी ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया। गौरतलब है कि पांच अगस्त को अयोध्या में हो रहे भूमि पूजन में खुद प्रधानमंत्री सहित सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed