{"_id":"60a909f98ebc3e74fa776d93","slug":"bjp-will-not-hold-any-celebratory-events-to-mark-modi-govt-7th-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : जेपी नड्डा बोले- मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर नहीं होगा कोई कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर : जेपी नड्डा बोले- मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर नहीं होगा कोई कार्यक्रम
Sat, 22 May 2021 07:11 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 22 May 2021 07:11 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पार्टी उन बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर एक योजना लागू करने जा रही है, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी 30 मई को केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार पार्टी द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। सभी भाजपा शासित राज्यों में पार्टी उन बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर एक योजना लागू करने जा रही है, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 के कारण अनाथ हो चुके बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना आरंभ करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 30 मई को होनी चाहिए, क्योंकि उसी दिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के सात साल पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में नड्डा ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर सातवीं वर्षगांठ के मौके पर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए और उसकी जगह सरकारें कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना ने देश और समाज पर गहरी चोट पहुंचाई है और इसके चलते कुछ बच्चों ने अपने परिजनों को खो दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि ऐसे बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी सरकार की है और उसे इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में राज्यों को जल्द ही और भी निर्देश जारी किए जाएंगे।