Hindi News
›
India News
›
BJP will give maximum tickets to OBC category, these four castes will get priority
{"_id":"65d89cb583ccfc4d270cfff4","slug":"bjp-will-give-maximum-tickets-to-obc-category-these-four-castes-will-get-priority-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: ओबीसी वर्ग को सबसे ज्यादा टिकट देगी भाजपा, इन चार जातियों को मिलेगी प्राथमिकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: ओबीसी वर्ग को सबसे ज्यादा टिकट देगी भाजपा, इन चार जातियों को मिलेगी प्राथमिकता
भाजपा इस बार एतिहासिक बदलाव के साथ चुनाव में उतरने जा रही है। सीटों के आवंटन में वह विपक्ष के उन सभी हमलों का पूरा जवाब देने की कोशिश करेगी, जिनके सहारे विपक्ष उसे घेरता रहा है। पहली सूची में इस बार सबसे ज्यादा ओबीसी समुदाय को टिकट मिलने की संभावना है...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में पूरी तरह जुट चुकी भाजपा एक सप्ताह में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। भाजपा इस बार एतिहासिक बदलाव के साथ चुनाव में उतरने जा रही है। सीटों के आवंटन में वह विपक्ष के उन सभी हमलों का पूरा जवाब देने की कोशिश करेगी, जिनके सहारे विपक्ष उसे घेरता रहा है। पहली सूची में इस बार सबसे ज्यादा ओबीसी समुदाय को टिकट मिलने की संभावना है, तो दलित और आदिवासी समाज को प्रमुखता देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन वर्गों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रमाणित कर सकते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा चार जातियों महिला, युवा, गरीब और पिछड़े की बात करते रहे हैं। इस बार चुनाव में इन्हीं वर्गों को सबसे ज्यादा भागीदारी देकर वे इन वर्गों को सत्ता में भागीदारी देने की रणनीति अपना सकते हैं। जानकारी के अनुसार, टिकट बंटवारे में महिलाओं को प्रमुखता दी जाएगी, लेकिन जीतने की क्षमता किसी उम्मीदवार के चयन का सबसे बड़ा आधार होगी।
सबसे पहले उन सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है, जिसे पार्टी ने अपने लिए सबसे चुनौतीपूर्ण सीटें माना है। लगभग 160 सीटों की इस सूची में वे सीटें शामिल हैं, जिस पर भाजपा को या तो कभी जीत हासिल नहीं हुई, या उन पर जीत में वोटों का अंतर बहुत कम रहा है। पार्टी ने यही रणनीति पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान भी अपनाई थी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पार्टी 70 वर्ष से अधिक चुके सांसदों को इस बार टिकट से वंचित कर सकती है। इस कैटेगरी में आने के कारण पार्टी के कई बड़े दिग्गजों के टिकट भी कट सकते हैं। कुछ नेताओं के परिवार के सदस्य लंबे समय से भाजपा की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इन्हें टिकट देकर वरिष्ठ नेताओं को विश्राम देने की रणनीति अपनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।