{"_id":"5722815f4f1c1b6330a91d1d","slug":"bjp-will-gave-to-devotees-of-ganga-water-of-gomukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कुंभ में श्रद्धालुओं को देगी गोमुख का गंगाजल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा कुंभ में श्रद्धालुओं को देगी गोमुख का गंगाजल
एम संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Apr 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्निल नमामि गंगे अभियान को चर्चित बनाने के लिए भाजपा ने नायाब तरीका अपनाया है। सिंहस्थ कुंभ में उज्जैन की क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को भाजपा के कार्यकर्ता निर्मल गंगा जल उपलब्ध कराएंगे। पार्टी का नमामि गंगे विभाग उत्तराखंड के गोमुख से भरे गंगा जल की विशेष बोतल तैयार करा रहा है। ये बोतलें कुंभ में श्रद्धालुओं को दी जाएंगी।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गठित नमामि गंगे विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 250 मिली. की बोतल में गंगा जल की विशेष पैकिंग कराई जा रही है। इस कार्य में उन्हें समाजसेवी संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
अगले कुछ दिनों में गोमुख से भरा शुद्ध गंगा जल सिंहस्थ कुंभ में श्रद्धालुओं के बीच वितरण के लिए पहुंच जाएगा। रावत के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता कुंभ में श्रद्धालुओं को गोमुख का जल देने के साथ-साथ उन्हें गंगा स्वच्छता को लेकर पीएम मोदी के प्रयासों की जानकारी देंगे। साथ ही श्रद्धालुओं को नदी को स्वच्छ रखने के लिए जरूरी कदम उठेाने की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन