{"_id":"5c073a27bdec22417b50cd13","slug":"bjp-will-form-the-government-again-in-all-three-states-with-majority-said-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : गडकरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन एवं उड्डयन मंत्री मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर दावा किया है । गडकरी ने कहा कि मैंने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा किया है। मुझे पूरा यकीन है कि तीनों राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ फिरसे भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
बता दें कि पांच चुनावी राज्यों में से तीन में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सिर्फ राजस्थान और तेलंगाना में मतदान होने हैं। राजस्थान और तेलंगाना में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari: I have toured Chhattisgarh, Madhya Pradesh and Rajasthan and I am very confident that the BJP will form the Government again in all three states with majority #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/61aualD2Wh
— ANI (@ANI) December 5, 2018