फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will change the organization before the Jaipur Meeting Many names will be discussed for the vacant posts

भाजपा: जयपुर बैठक से पहले संगठन में करेगी बदलाव, रिक्त पदों के लिए कई नामों की चर्चा

Tue, 10 May 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 May 2022 06:29 AM IST
सार

इस समय पार्टी संसदीय बोर्ड में चार पद रिक्त हैं। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन और थावर चंद गहलोत के राज्यपाल बनने के बाद उनकी जगह अब तक नई नियुक्ति नहीं हुई है। इसी प्रकार महासचिव और संयुक्त संगठन महासचिव के तीन-तीन पद लंबे समय से रिक्त हैं।

विज्ञापन
BJP will change the organization before the Jaipur Meeting Many names will be discussed for the vacant posts
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस महीने के तीसरे हफ्ते में जयपुर में हो रही राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से पहले भाजपा केंद्रीय संगठन में बदलाव करेगी। संगठन में खाली पद भरे जाएंगे, वहीं सीमित संख्या में विभिन्न पदों में बदलाव भी किए जाएंगे। इसके लिए शीर्ष स्तर पर मंथन जारी है। इसी हफ्ते बदलाव पर घोषणा किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


इस समय पार्टी संसदीय बोर्ड में चार पद रिक्त हैं। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन और थावर चंद गहलोत के राज्यपाल बनने के बाद उनकी जगह अब तक नई नियुक्ति नहीं हुई है। इसी प्रकार महासचिव और संयुक्त संगठन महासचिव के तीन-तीन पद लंबे समय से रिक्त हैं। मिशन 2024 को धार देने के लिए इन पदों को जल्द से जल्द भरने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


रिक्त पदों के लिए कई नामों की चर्चा
संसदीय बोर्ड के रिक्त पदों के लिए कई नामों की चर्चा है। बतौर महिला सदस्य वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, महासचिव कोटे से अरुण सिंह या कैलाश विजयवर्गीय के नाम की चर्चा है। अनुसूचित जाति वर्ग से दुष्यंत गौतम, सीटी रवि का नाम लिया जा रहा है। इसके अलावा राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल को भी जगह मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ दर्जन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
बदलाव के क्रम में डेढ़ दर्जन नए चेहरों को केंद्रीय संगठन में जगह मिलने की संभावना है। इनमें हालिया विधानसभा चुनाव खास कर उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़ी अहम जिम्मेदारी निभाने वाले नेताओं को केंद्रीय टीम में शामिल करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed