फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will celebrate Namo Kisan Samman Diwas on February 24

Namo Kisan Samman Diwas: 24 फरवरी को नमो किसान सम्मान दिवस मनाएगी भाजपा, किसानों को मिल सकता है यह उपहार

Wed, 22 Feb 2023 07:44 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 07:44 PM IST
सार

Namo Kisan Samman Diwas: भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस योजना के पांच साल पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार किसानों को यह उपहार दे सकती है। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को 6000 ररुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये किया जा सकता है...

विज्ञापन
BJP will celebrate Namo Kisan Samman Diwas on February 24
Namo Kisan Samman Diwas: किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा समाज के अलग-अलग वर्गों में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चला रही है। इसी क्रम में पार्टी 24 फरवरी को पूरे देश में 'नमो किसान सम्मान दिवस' मनाएगी। इसके अंतर्गत जिला-ब्लॉक स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता किसानों से मिलकर उन्हें किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों से मिलकर भाजपा नेता उनका आभार भी प्रकट करेंगे। केंद्र सरकार ने चार साल पहले 24 फरवरी 2019 को यूपी के गोरखपुर से किसान सम्मान निधि देने की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत देश के लगभग 11 करोड़ किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की केंद्र की सत्ता में वापसी में इस योजना की भूमिका अहम मानी गई थी।

विज्ञापन

किसान संगठनों के द्वारा लगातार इस बात की मांग की जा रही है कि पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को दी जा रही आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाई जाए। इस वर्ष के बजट को सरकार का अंतिम पूर्ण बजट मानकर अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार इस वर्ष बजट में भी किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है। लेकिन अब तक सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने से दूरी बरती है।

विज्ञापन

भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस योजना के पांच साल पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार किसानों को यह उपहार दे सकती है। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को 6000 ररुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये किया जा सकता है। इस समय राज्यों के स्तर पर कुछ स्थानों पर केंद्र की सहायता से अलग किसानों के लिए आर्थिक मदद करने का प्रस्ताव किया जा रहा है। किसान संगठन इस राशि को बढ़ाकर 12 हजार तक करने की मांग करते रहे हैं। भाजपा का किसान मोर्चा भी सरकार पर इस राशि को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेज चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा होगा कार्यक्रम

भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि पार्टी सांसद और किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसान सम्मान निधि के चार साल पूरा होने के अवसर पर देशभर में व्यापक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया है। भाजपा 24 फरवरी को नमो किसान सम्मान दिवस के तौर पर देश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। सभी जिलों में किसान सम्मेलन के साथ-साथ किसान सभा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed