फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP vs Congress Karnataka Police FIR Amit Malviya Arnab Goswami criminal campaign accusation hindi news update

Politics: BJP IT सेल प्रमुख अमित मालवीय, अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कर्नाटक में FIR; आपराधिक अभियान चलाने के आरोप

Wed, 21 May 2025 03:30 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 21 May 2025 03:30 AM IST
सार

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत करने वाले ने दोनों पर आपराधिक अभियान चलाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि दोनों ने तुर्किये के इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर को कांग्रेस का कार्यालय बताकर दुर्भावनापूर्ण और झूठे दावे किए।

विज्ञापन
BJP vs Congress Karnataka Police FIR Amit Malviya Arnab Goswami criminal campaign accusation hindi news update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी के खिलाफ मंगलवार को झूठी जानकारी फैलाने के लिए बंगलूरू में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कानूनी सेल प्रमुख श्रीकांत स्वरूप बीएन की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में मालवीय और गोस्वामी पर बीएनएस की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जघन्य और आपराधिक अभियान चलाने के आरोप
स्वरूप ने आरोप लगाया कि मालवीय और गोस्वामी ने झूठी जानकारी प्रसारित करने के लिए एक जघन्य और आपराधिक अभियान चलाया। उन्होंने दावा किया कि दोनों ने तुर्किये के इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) का कार्यालय बताकर दुर्भावनापूर्ण ढंग से झूठा दावा फैलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'गलत इरादे से तबादला': MP हाईकोर्ट जज ने रिटायरमेंट से 13 दिन पहले पद छोड़ा; भावुक होकर कहा- भगवान माफ नहीं...
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के लीगल सेल प्रमुख का दावा- राष्ट्रीय सुरक्षा व लोकतांत्रिक अखंडता को कमजोर करने की साजिश
शिकायतकर्ता श्रीकांत स्वरूप ने कहा कि झूठी और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का उद्देश्य भारत की जनता को धोखा देना, एक प्रमुख राजनीतिक संस्था को बदनाम करना, राष्ट्रीय भावनाओं को भड़काना, सार्वजनिक अशांति को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय सुरक्षा व लोकतांत्रिक अखंडता को कमजोर करना था।

ये भी पढ़ें- India-Turkiye: भारत के खिलाफ PAK को हथियार देने में अर्दोआन के परिवार का हाथ, विशेषज्ञ क्यों बता रहे नाकाम?

शिकायत को आपातकालीन स्थिति के रूप में स्वीकार करने की अपील
अमित मालवीय और अर्णब के खिलाफ दर्ज शिकायत में आगे कहा गया, भारत और तुर्किये के बीच तनावपूर्ण संबंधों में मालवीय और गोस्वामी के कार्यों ने भारत की लोकतांत्रिक नींव, सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर अभूतपूर्व हमला किया है। स्वरूप ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, सीबीआई और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस शिकायत को आपातकालीन स्थिति के रूप में स्वीकार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed