फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP vs Congress Amit Malviya Rahul Gandhi Fighting Shakti Hinduphobic Misogynist

BJP vs Congress: अमित मालवीय ने राहुल गांधी को हिंदू और स्त्री विरोधी बताया; उदयनिधि स्टालिन का भी लिया नाम

Mon, 18 Mar 2024 12:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई / नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई / नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 12:00 AM IST
सार

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू विरोधी होने के साथ-साथ स्त्री जाति से भी द्वेष रखते हैं। उन्होंने मुंबई की रैली में राहुल के बयान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

विज्ञापन
BJP vs Congress Amit Malviya Rahul Gandhi Fighting Shakti Hinduphobic Misogynist
अमित मालवीय और राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी हिंदू और शक्ति विरोधी है। भाजपा नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि डीएमके के उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के विनाश का आह्वान करने के बाद अब राहुल शक्ति को बदनाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति हिंदू धर्म में मां के रूप में पूजनीय
मालवीय ने राहुल की वीडियो साझा करते हुए कहा कि मां दुर्गा शक्ति या शक्ति के विविध पहुलओं का प्रतीक हैं, जिन्हें सती, पार्वती, उमा, दुर्गा, काली, गौरी, त्रिपुर सुंदरी, शिवांगी, महादेवी और अन्य नामों से जाना जाता है। उन्हें आदि शक्ति माना जाता है, जो सृजन, पालन और विनाश के लिए जिम्मेदार हैं। ब्रह्मा की रचनात्मक शक्ति (सृष्टि शक्ति), विष्णु की धारण शक्ति (पालन शक्ति) और भगवान शिव की विनाश शक्ति (संहार शक्ति) के रूप में वे हिंदू धर्म में मां के रूप में पूजनीय हैं। शक्ति महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। राहुल शक्ति से लड़ने की बात करते हैं। वह न केवल हिंदू-विरोधी है बल्कि, स्त्री-द्वेषी भी हैं। यह कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I गठबंधन का असली चरित्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed