फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Vs AAP: Electricity subsidy will end in Delhi too BJP made this allegation on ending of subsidy in Punjab

BJP vs AAP: 'दिल्ली में भी खत्म हो जाएगी बिजली सब्सिडी', पंजाब सरकार के कदम के बाद भाजपा ने लगाया ये आरोप

Fri, 06 Sep 2024 01:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 06 Sep 2024 01:57 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी में लोगों को मुफ्त की बिजली देने का वादा कर सत्ता में आने वाली केजरीवाल सरकार अब सरचार्ज बढ़ाकर लोगों को महंगी बिजली दे रही है। इसी तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने लोगों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार ने बिजली पर सब्सिडी खत्म कर दी है। यह मतदाताओं के साथ धोखा है। 

विज्ञापन
BJP Vs AAP: Electricity subsidy will end in Delhi too BJP made this allegation on ending of subsidy in Punjab
bjp flag

विस्तार

मुफ्त बिजली और पानी आम आदमी पार्टी की राजनीति के बड़े हथियार रहे हैं। पार्टी ने दिल्ली-पंजाब के साथ-साथ हर चुनाव में इसका जमकर प्रचार किया है। लेकिन आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने एक वर्ग से बिजली पर सब्सिडी खत्म कर दिया है। भाजपा ने इस पर जमकर प्रतिवाद किया है। पार्टी ने कहा है कि पंजाब के बाद अब दिल्ली में भी बिजली की सब्सिडी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। पंजाब में वैट दरों में वृद्धि को भी भाजपा ने आम जनता के हितों के खिलाफ बताया है। 

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी में लोगों को मुफ्त की बिजली देने का वादा कर सत्ता में आने वाली केजरीवाल सरकार अब सरचार्ज बढ़ाकर लोगों को महंगी बिजली दे रही है। इसी तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने लोगों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार ने बिजली पर सब्सिडी खत्म कर दी है। यह मतदाताओं के साथ धोखा है। 
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा है कि हम हमेशा से कहते रहे हैं की आम आदमी पार्टी के लिए बिजली पानी पर सब्सिडी देना केवल चुनाव जीतने का हथकंडा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली रूपए तीन प्रति यूनिट की सब्सिडी बंद कर दी है जिससे पंजाब के लगभग 11 लाख से अधिक उपभोक्ता महंगी बिजली खरीदने को बाध्य होंगे। इस वृद्धि का सबसे बड़ा प्रभाव पंजाब के मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कल पैट्रोल एवं डीजल पर वैट में भी वृद्धि कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में राजस्व बढ़ाने के नाम पर सब्सिडी घटी है, वैट बढ़ा है तो अब शीघ्र दिल्ली में भी किसी न किसी बहाने से बिजली सब्सिडी भी घटेगी और पैट्रोल ड़ीजल पर वैट भी बढ़ेगा। उन्होंने इसे जनता के साथ छल बताया और कहा कि इससे अरविंद केजरीवाल का मॉडल पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है और जनता को यह बात समझ में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed