फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to launch campaign to celebrate Constitution ahead of Republic Day News in hindi

BJP Campaign: गणतंत्र दिवस से पहले भाजपा का देशव्यापी 'संविधान गौरव अभियान', मकसद- नागरिकों को जागरूक करना

Fri, 03 Jan 2025 06:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2025 06:41 PM IST
सार

अभियान विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा पर संविधान को कमजोर करने के आरोपों के बीच शुरू किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि संविधान गौरव अभियान का विशेष ध्यान उन जिलों पर केंद्रित होगा, जहां अनुसूचित जातियों की संख्या अधिक है।
 

विज्ञापन
BJP to launch campaign to celebrate Constitution ahead of Republic Day News in hindi
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से पहले संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्य को बढ़ावा देने के लिए एक पखवाड़े तक चलने वाला अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का उद्देश्य संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है।

विज्ञापन


11 जनवरी से शुरू होगा अभियान
यह अभियान विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा पर संविधान को कमजोर करने के आरोपों के बीच शुरू किया जा रहा है। पार्टी ने इसे संविधान गौरव अभियान का नाम दिया है, जो 11 जनवरी से शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि संविधान गौरव अभियान का विशेष ध्यान उन जिलों पर केंद्रित होगा, जहां अनुसूचित जातियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
भाजपा ने इस अभियान की अगुवाई के लिए अपने तीन राष्ट्रीय महासचिवों विनोद तावड़े, तरुण चुघ और दुष्यंत कुमार गौतम को नियुक्त किया है। तावड़े को अभियान का संयोजक बनाया गया है। पार्टी पूरे देश में 50 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी और स्थानीय स्तर पर भी कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान के तहत पार्टी विशेष रूप से छात्रों तक पहुंचेगी और संविधान के मूल्यों को समझाएगी। पार्टी के नेताओं का कहना है कि अभियान में डॉ. आंबेडकर के योगदान को भी प्रमुखता से उजागर किया जाएगा। मोदी सरकार ने 'हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान' के टैगलाइन के साथ संविधान की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक अन्य अभियान भी शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed