फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to contest election PM Modi face in Himachal Pradesh

बीजेपी हिमाचल में पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Tue, 29 Aug 2017 09:07 PM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
BJP to contest election PM Modi face in Himachal Pradesh
भाजपा हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में पहले से कोई चेहरा घोषित नहीं करेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चाहते हैं कि हिमाचल में बिना कोई चेहरा घोषित किए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के कामकाज पर ही चुनाव लड़ा जाए। जबकि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया, कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव होंगे।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने तमाम तरह के विरोध के बावजूद पार्टी को जीत दिलाने के लिए चौसर बिछाना तेज कर दिया है। कर्नाटक के साथ-साथ पार्टी की निगाह पश्चिम बंगाल, केरल पर भी टिकी है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में भाजपा अपनी जड़े फैलाने के सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। ताकि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत हासिल किया जा सके और पार्टी का उच्चतम स्तर पर विकास सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि यदि कोई नया घटनाक्रम न हुआ तो छत्तीसगढ़ का आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतत्व में ही होगा। इसी तरह से भाजपा पश्चिम बंगाल, केरल, उड़ीसा में जोरदार राजनीतिक लड़ाई की तैयारी कर रही है।

हिमाचल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का भरोसा है। हिमाचल से पार्टी के पास चेहरे की कमी नहीं है। केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा और वरिष्ठ नेता धूमल हिमाचल में अच्छी पकड़ रखते हैं। लेकिन किसी चेहरे की घोषणा करके भाजपा हिमाचल में किसी तरह का रिस्क नहीं मोल लेना चाहती।

 पार्टी सूत्रों का कहना है कि हिमाचल में आगामी चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। राज्यविधानसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के चेहरे पर होगा। भाजपा राज्य में केन्द्र सरकार के कामकाज, उसके विकास के माॉडल तथा राज्य सरकार के कारनामों को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में निर्णय किया जाएगा। लेकिन कर्नाटक के बारे में पूछे जाने पर सूत्र का कहना है कि वहां बीएस येदियुरप्पा ही पार्टी का चेहरा हैं। उनके चेहरे पर ही भाजपा कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

यहां हुआ बिना चेहरा घोषित किए चुनाव

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसी चेहरे की घोषणा करके चुनाव लडऩे से परहेज किया। यही स्थिति हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड में भी रही। इनमें से सभी बिहार को छोडक़र सभी राज्यों में भाजपा सरकार बनाने के लिए जरूरी पूर्ण बहुमत पाने में सफल रही। जबकि दिल्ली में किरण बेदी, असम में सर्वदानंद सोनवाल, गोवा में मनोहर पार्रिकर को चेहरा घोषित किया था। गोवा और असम दोनों ही राज्यों में भाजपा को इसका फायदा हुआ।


मध्य प्रदेश राजस्थान में बदलाव के आसार नहीं

मध्य प्रदेश और राजस्थान में नये चेहरे के दम पर राज्य विधानसभा चुनाव में जाने के कयास लग रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि इन राज्यों में सरकार बनाने की सफलता जारी रखने के लिए पार्टी नेतृत्व में परिवर्तन कर सकती है, लेकिन फिलहाल इस पर विराम लग गया है। माना जा रहा है कि दोनों राज्यों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे सिंधिया ही पार्टी का चेहरा होंगी। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को लेकर भी अभी कोई अंतिम मन नहीं बनाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed