Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to celebrate L K Advani's 100th birthday

लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन: भाजपा मुख्यालय में होगा कार्यक्रम, क्या है पार्टी की तैयारी; कौन होंगे शामिल?

Sat, 07 Nov 2026 07:07 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Nov 2026 07:07 PM IST
सार

भाजपा पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और आडवाणी की बेटी प्रतिभा समेत कई नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में क्या होगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
BJP to celebrate L K Advani's 100th birthday
लाल कृष्ण आडवाणी, भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन के मौके पर पार्टी रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय में होगा।
विज्ञापन


आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था। रविवार को वह 99 साल के हो जाएंगे। इसके साथ ही वह अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करेंगे।

भाजपा ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। पार्टी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन क्यों किया जा रहा है?
भाजपा ने कहा कि यह कार्यक्रम दिवाली के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आडवाणी के प्रेरणादायक जीवन को याद करना है। साथ ही देश के प्रति उनके समर्पण, संगठन के लिए उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन के लंबे सफर को भी याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने बताया कि इस कार्यक्रम में उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम कब शुरू होगा?
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा और हवन के साथ होगी। इसके बाद 20 मिनट का एक विशेष वीडियो दिखाया जाएगा। इसमें आडवाणी के जीवन और उनके प्रमुख भाषणों को दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर एट कोच्चि: सीजेपी के कार्यकर्ता जुटे, अभिजीत दीपके पहुंचे; चुनाव प्रक्रिया पर फिर क्या सवाल उठाए?


भाजपा ने बताया कि इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के संबोधन होंगे। इन संबोधनों में आडवाणी के जीवन की अहम घटनाओं और उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद प्रतिभा आडवाणी और पीयूष गोयल अपने विचार रखेंगे। फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह देश और पार्टी के लिए आडवाणी के योगदान पर अपनी बात रखेंगे। 

भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा ने कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने वरिष्ठ नेताओं, मार्गदर्शकों और दूरदर्शी नेताओं के योगदान, विचारों और समर्पित सेवा का सम्मान किया है। पार्टी लगातार यह मानती रही है कि ऐसी महान हस्तियों का जीवन और उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होती है। 

भाजपा ने आगे कहा, पार्टी आडवाणी की विरासत को संजोने और उनके आदर्शों और सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed