{"_id":"585e1ebd4f1c1ba107e3b43e","slug":"bjp-team-to-visit-violence-hit-dhulagarh-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के हिंसाग्रस्त धूलागढ़ का दौरा करेगा बीजेपी का 3 सदस्यीय दल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंगाल के हिंसाग्रस्त धूलागढ़ का दौरा करेगा बीजेपी का 3 सदस्यीय दल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
सत्यपाल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त धूलागढ़ का दौरा करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल हिंसा के मामलों की जांच करेगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में एक समुदाय विशेष और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल का दौरा करने वाले तीन सदस्यी प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह , जगदंबिका पाल और रूपा गांगुली होंगी।
रूपा गांगुली के प्रतिनिधि मंडल में शामिल होने की पूरी तरह पुष्टि नहीं क्योंकि बीते दिन उन्हें एक मामूली स्वास्थ्य समस्या के कारण कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष भी प्रतिनिधि मंडल के राज्य में पहुंचने पर इसमें शामिल होंगे।
बीजेपी का आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोग हावड़ा जिले में विशेष समुदाय और बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं।