फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP-TDP-Jana Sena alliance to help achieve aspirations of people of Andhra: statement

Lok Sabha Poll 2024: टीडीपी, भाजपा-जनसेना के बीच सीट बंटवारे पर जल्द हो सकती है चर्चा, साझा बयान में जानकारी

Sat, 09 Mar 2024 08:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Mar 2024 08:53 PM IST
सार

Lok Sabha Election: बीजेपी, टीडीपी और जेएसपी के साझा बयान में कहा गया है कि सीट बंटवारे की रूपरेखा अगले एक-दो दिनों में तय कर ली जाएगी।

विज्ञापन
BJP-TDP-Jana Sena alliance to help achieve aspirations of people of Andhra: statement
चंद्रबाबू नायडू और अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड़्डा, पूर्व सीएम और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू और जनसेना नेता पवन कल्याण की तरफ से शनिवार को जारी साझा बयान में इसकी पुष्टि की गई। बयान में कहा गया है कि सीट बंटवारे की रूपरेखा अगले एक-दो दिनों में तय कर ली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी-जेएसपी को आठ लोकसभा और 30 विधानसभा सीट मिल सकती हैं। जबकि टीडीपी बाकी 17 लोकसभा और 145 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

साझा बयान में कहा गया, हमें उम्मीद है कि गठबंधन आंध्र प्रदेश के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तीनों दलों ने आगामी लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री देश की प्रगति और राज्य व उसके लोगों की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आगे कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी बीते दस वर्षों से देश के विकास और प्रगति के लिए अथक प्रयास कर रहे हं। बीजेपी के टीडीपी और जेएसपी के साथ आने से आंध्र प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, बीजेपी और टीडीपी का बहुत पुराना संबंध है। टीडीपी 1996 में एनडीए में शामिल हुई और उसने अटल बिहारी वाजपेयी व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकारों में काम किया। 2014 में टीडीपी और बीजेपी ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़े। बयान में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश और उसके लोगों की प्रगति के लिए तीनों दलों ने गठबंधन किया है और सीट बंटवारे के तौर-तरीकों पर एक या दो दिन में चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा, एनडीए परिवार में एन चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण का तहे दिल से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीजेपी, टीडीपी और जेएसपी देश की प्रगति और आंध्र प्रदेश के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

टीडीपी के एनडीए में शामिल होने पर निलंबित वाईएसआरसीपी नेता रघु राम कृष्ण राजू ने कहा, जेएसपी के बाद अब टीडीपी भी आज से एनडीए का हिस्सा है। हम एक सप्ताह के भीतर चुनाव अधिसूचना की उम्मीद कर रहे हैं। चुनावी बैठकें शुरू होंगी और हम आंध्र में प्रधानमंत्री के साथ लगभग चार-पांच बैठकों की उम्मीद कर रहे हैं। गठबंधन की जबरदस्त जीत होने जा रही है। 

टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार जैन ने कहा, आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए यह बहुत खुशी का पल है कि आज एनडीए और टीडीपी गठबंधन को अंतिम रूप दे रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू के विकास कार्यक्रम को देखकर, हम एनडीए से हाथ मिलाने के बाद अपने विजन को दोगुनी गति से साकार होते देख सकते हैं। जगन मोहन रेड्डी की सरकार के पिछले पांच वर्षों में माफिया, रेत माफिया और सभी प्रकार के माफियाओं ने राज्य के लोगों को परेशान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed