{"_id":"6861d31e6771b0bc1803c5d5","slug":"bjp-strategy-marathon-discussions-in-bjp-for-new-state-presidents-confusion-over-obc-or-dalit-in-up-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Strategy: नए प्रदेश अध्यक्षों के लिए भाजपा में मैराथन विमर्श; यूपी में ओबीसी या दलित के सवाल पर उलझन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Strategy: नए प्रदेश अध्यक्षों के लिए भाजपा में मैराथन विमर्श; यूपी में ओबीसी या दलित के सवाल पर उलझन
सार
पार्टी की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार से शुरू हो रही पांच देशों की आठ दिवसीय विदेश यात्रा और शुक्रवार से हो रही संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक से पूर्व राज्यों के अध्यक्षों के नाम पर अंतिम सहमति बनाने की है। इस बीच नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पार्टी और संघ के बीच जारी गतिरोध खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द से जल्द नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए भाजपा ने कई प्रदेशों के नए अध्यक्ष तय करने के लिए बीते दो दिनों से जबर्दस्त माथापच्ची हो रही है। अब तक इस क्रम में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड समेत आठ राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
पार्टी की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार से शुरू हो रही पांच देशों की आठ दिवसीय विदेश यात्रा और शुक्रवार से हो रही संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक से पूर्व राज्यों के अध्यक्षों के नाम पर अंतिम सहमति बनाने की है। इस बीच नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पार्टी और संघ के बीच जारी गतिरोध खत्म नहीं हुआ है। पार्टी चाहती है कि इस संबंध में भी प्रांत प्रचारकों की बैठक से पूर्व आम सहमति की स्थिति कायम हो जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव तक टल सकता है। गौरतलब है कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
यूपी में इन चेहरों पर चर्चा
पार्टी की रणनीति उत्तर प्रदेश में बतौर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी या दलित चेहरे को मौका देने की है। चूंकि बीते लोकसभा चुनाव में इन दोनों ही वर्ग के वोट बैंक छिटके हैं, ऐसे में पार्टी यह तय नहीं कर पा रही है कि वर्तमान परिस्थितियों में किस वर्ग पर दाव लगाया जाए। फिलहाल जिन चेहरों पर चर्चा हुई है उनमें दलित बिरादरी के पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाशंकर कठेरिया, सांसद विद्यासागर सोनकर, जबकि ओबीसी वर्ग से लोध बिरादरी के योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सांसद बाबूराम निषाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन शामिल हैं। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं से भी राय ली है।
विज्ञापन
जल्द सहमति नहीं तो लंबा खिंचेगा चुनाव
अगर पीएम के विदेश दौरे और संघ के तीन दिवसीय प्रांत प्रचारकों की बैठक में इन विषयों पर सहमति नहीं बनी तो राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव ही नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी बिहार विधानसभा चुनाव तक टल सकता है। किन राज्यों पर किन चेहरों को मिल सकता है मौका? पश्चिम बंगाल में पार्टी ममता बनर्जी के खिलाफ महिला चेहरा को मौका देना चाहती है। इसके लिए सांसद लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल के नाम पर चर्चा हुई है। हालांकि शमित भट्टाचार्य भी इस पद की दौड़ में हैं। कर्नाटक में बीवाई विजयेंद्र की जगह सीटी रवि या सुनील कुमार को, महाराष्ट्र में वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हान को मौका दिए जाने की संभावना है। मध्यप्रदेश में इस पद के लिए अलग-अलग चार नामों पर मंथन हुआ है। इनमें एससी वर्ग के लालसिंह आर्य, प्रदीप लारिया, एसटी वर्ग के फग्गन सिंह कुलस्ते, सुमेर सोलंकी के नाम शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- WB: '40 साल की शादी तोड़कर 65 साल के आदमी से शादी...'; महुआ मोइत्रा को लेकर कल्याण बनर्जी ने दिया विवादित बयान
नड्डा के उत्तराधिकार पर अब भी यक्ष प्रश्न
राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर संघ और भाजपा के बीच अब तक सहमति नहीं बन पाई है। इसका कारण संघ की लगाई गई शर्त है। संघ चाहता है कि क्षेत्र, जाति या राजनीतिक संदेश के मोह में पड़ने के बदले भाजपा इस पद की जिम्मेदारी ऐसे वरिष्ठ नेता को दे जो संगठन और सरकार के बीच एक स्पष्ट रेखा खींचने के साथ संगठन को मजबूती देने में सक्षम हो। इसके अलावा संघ भविष्य की राजनीति के लिए इसी आधार पर सरकार और केंद्रीय संगठन में भी बदलाव की रूपरेखा तैयार करना चाहता है।
इसे भी पढ़ें- UP: सांसद चंद्रशेखर आजाद को नजरबंद करने पर भड़के भीम आर्मी के कार्यकर्ता, पुलिस के वाहनों को तोड़ा, जमकर बवाल