फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP state govts have become nothing but double washing machine dispensations Congress

Congress: 'भाजपा की राज्य सरकारें डबल वॉशिंग मशीन के अलावा और कुछ नहीं', कांग्रेस ने भगवा पार्टी पर कसा तंज

Tue, 07 Mar 2023 03:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Mar 2023 03:34 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर वॉशिंग पाउडर वाले विज्ञापन का ग्राफिक पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा है- दूध सी सफेदी भाजपा से आए, कलंकित नेता भी खिलखिल जाए।

विज्ञापन
BJP state govts have become nothing but double washing machine dispensations Congress
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को वॉशिंग पाउडर वाले विज्ञापन के साथ भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसकी राज्य सरकारें डबल वॉशिंग मशीन व्यवस्था के अलावा और कुछ नहीं रह गई हैं, जहां पिछले पाप साफ हो जाते हैं। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर वॉशिंग पाउडर वाले विज्ञापन का ग्राफिक पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा है- दूध सी सफेदी भाजपा से आए, कलंकित नेता भी खिलखिल जाए। 

विज्ञापन


Conrad Sangma: बिना चुनाव लड़े पहली बार CM बने थे कोनराड संगमा, जानें मेघालय के मुख्यमंत्री के बारे में सबकुछ
विज्ञापन


पूर्वोत्तर में तीन सरकारों को शपथ के बीच कांग्रेस का निशाना
कांग्रेस की ओर से यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब पूर्वोत्तर में तीन सरकारों को शपथ दिलाई जानी हैं। इनमें एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा के नेतृत्व वाला मेघालय भी शामिल है। मेघालय में संगमा के नेतृत्व वाली सरकार भाजपा का समर्थन हासिल है। इसको लेकर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी सरकार को सबसे भ्रष्ट कहा था और अब पार्टी उनके साथ ही हाथ मिला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'डबल वॉशिंग पाउडर से ज्यादा कुछ नहीं भाजपा की राज्य सरकारें'
रमेश ने कहा, आज प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर में दो तथाकथित डबल इंजन सरकारों को लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसमें से एक तीसरी (सरकार) जल्द ही एक उनका अनुसरण करने वाली है। भाजपा की राज्य सरकारें डबल वाशिंग मशीन सरकारों के अलावा और कुछ नहीं बन गई हैं, जहां प्रधानमंत्री की छवि को मजबूत करने में मदद करने के लिए पिछले पापों को साफ किया जाता है।

कोनराड संगमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
प्रधानमंत्री मोदी मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं और असम मंत्रिमंडल के साथ बंद कमरे में बैठक भी कर रहे हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता कोनराड संगमा ने मंगलवार को अपने मंत्रिपरिषद के 11 सदस्यों के साथ मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed