{"_id":"62af26915e20a27b496a1e1c","slug":"bjp-spokesperson-sambit-patra-says-opposition-doing-politics-on-national-security-issues-to-destabilise-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Protest: कांग्रेस के सत्याग्रह पर पात्रा बोले- गांधी परिवार को युवाओं की कोई चिंता नहीं, उनका उद्देश्य सरकार गिराना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agnipath Protest: कांग्रेस के सत्याग्रह पर पात्रा बोले- गांधी परिवार को युवाओं की कोई चिंता नहीं, उनका उद्देश्य सरकार गिराना
Sun, 19 Jun 2022 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:07 PM IST
सार
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान के मुताबिक, उनका उद्देश्य सरकार गिराना है। इसलिए, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि उन्हें इस देश के सशस्त्र बलों और युवाओं की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच भाजपा ने रविवार को विपक्षी दलों पर सरकार को अस्थिर करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और सशस्त्र बलों के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। रविवार को अग्निपथ विरोध के समर्थन में कांग्रेस के 'सत्याग्रह' को भाजपा नेता संबित पात्रा ने 'शुद्ध राजनीति' करार दिया। उन्होंने दावा किया कि वे तीनों सेनाओं के अधिकारियों को आगजनी में शामिल न होने की अपील करने के लिए 'मजबूर' कर रही हैं।
विज्ञापन
संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान के मुताबिक, उनका उद्देश्य सरकार गिराना है। इसलिए, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि उन्हें इस देश के सशस्त्र बलों और युवाओं की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन ऐसे विषय पर राजनीति हो रही है और सशस्त्र बलों के अधिकारियों को आगे आकर उन्हें अग्निपथ योजना के बारे में समझाना पड़ रहा है। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आखिर विपक्ष क्या चाहता है?
विज्ञापन
भाजपा नेता संबित पात्रा ने अग्निपथ भर्ती योजना को एक बहुत जरूरी सुधार बताया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों को एक युवा प्रोफाइल देना है। संबित पात्रा ने कहा कि भारतीय सेना की औसत आयु अभी 32 साल है। अग्निपथ योजना इसे घटाकर 26 कर देगी। कारगिल युद्ध के बाद सभी समितियों ने सशस्त्र बलों में इस तरह के सुधार का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
देश को पीएम पर पूरा भरोसा
इस दौरान संबित पात्रा ने अग्निपथ योजना और इसके लाभों की व्याख्या करने के लिए तीनों बलों की सराहना करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये वही दल थे जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, हवाई हमले और राफेल जेट सौदे पर सवाल उठाया था। संबित पात्रा ने कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, हवाई हमले और राफेल जेट सौदे पर राजनीति की। उन्हें इसके बाद भी नुकसान हुआ क्योंकि इस देश के लोगों को सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि देश की सुरक्षा के मुद्दों पर हम सभी को भारतीयों के रूप में एकजुट होना चाहिए, न कि इन राजनीतिक दलों के व्यक्तियों के रूप में।
कांग्रेस कर रही अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह
गौरतलब है कि कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की नई अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर 'सत्याग्रह' किया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवाओं को नकली राष्ट्रवादियों को पहचानने और देश में एक नई सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि नई सैन्य भर्ती योजना युवाओं और सेना के लिए विनाशकारी होगी।