{"_id":"5a2774164f1c1b96698b75d4","slug":"bjp-spokesperson-gvl-narasimha-rao-rahul-gandhi-babar-bhakt-relative-of-khalji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP प्रवक्ता के विवादित बोल- राहुल गांधी को कहा 'बाबर भक्त' और 'खिलजी का रिश्तेदार'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BJP प्रवक्ता के विवादित बोल- राहुल गांधी को कहा 'बाबर भक्त' और 'खिलजी का रिश्तेदार'
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
जीवीएल नरसिम्हा राव
राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'बाबर भक्त' और 'खिलजी का रिश्तेदार' बताया है।
विज्ञापन
नरसिम्हा राव ने लिखा कि अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने के लिए राहुल गांधी ने ओवैसिस, जिलानिस से हाथ मिला लिया है। राहुल गांधी निश्चित रूप से एक "बाबर भक्त" और "खिलजी के रिश्तेदार" हैं। बाबर ने राम मंदिर को नष्ट कर दिया और खिलजी ने सोमनाथ को लूट लिया। नेहरू वंश दोनों इस्लामी आक्रमणकारियों के पक्ष मे!
विज्ञापन
अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अयोध्या मामले में मानेंगे SC का फैसला
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने के लिए राहुल गांधी ने ओवैसिस, जिलानिस से हाथ मिला लिया है। राहुल गांधी निश्चित रूप से एक "बाबर भक्त" और "खिलजी के रिश्तेदार" हैं। बाबर ने राम मंदिर को नष्ट कर दिया और खिलजी ने सोमनाथ को लूट लिया।नेहरू वंश दोनों इस्लामी आक्रमणकारियों के पक्ष मे!
— GVL Narasimha Rao (@GVLNRAO) December 6, 2017
किस बात पर हुआ विवाद
babri masjid
दरअसल, पांच दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट जब राम जन्ममंदिर-बाबरी मस्जिद पर सुनवाई कर रहा था तब सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से पेश हुए कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस मामले पर फैसला 2019 के चुनाव के बाद होना चाहिए ताकि मामले पर राजनीति ना हो सके।
कोर्ट ने तो सिब्बल की दलील नहीं मानी और फरवरी में अगली सुनवाई की तारीख दे दी, लेकिन इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सिब्बल ने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राम मंदिर पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।
कोर्ट ने तो सिब्बल की दलील नहीं मानी और फरवरी में अगली सुनवाई की तारीख दे दी, लेकिन इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सिब्बल ने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राम मंदिर पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।