फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP slams Mamata for her food security claim, says it's cruel joke on poor, News in Hindi

Bengal Food Security: 'खाद्य सुरक्षा पर ममता सरकार के दावे गरीबों के साथ क्रूर मजाक', भाजपा ने साधा निशाना

Mon, 01 Sep 2025 03:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 01 Sep 2025 03:41 PM IST
सार

भाजपा का आरोप है कि जब राज्य पर 2026 तक 7.72 लाख करोड़ रुपये का कर्ज होने का अनुमान है, तब ममता सरकार लोगों को भूखा रख रही है। अमित मालवीय ने कहा, '2026 में भाजपा इस तमाशे को खत्म करेगी और बंगाल को असली खाद्य सुरक्षा देगी।'

विज्ञापन
BJP slams Mamata for her food security claim, says it's cruel joke on poor, News in Hindi
सीएम ममता पर भाजपा का हमला - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के दावे पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा कि यह गरीबों के साथ क्रूर मजाक है और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के आंकड़े ममता सरकार के दावों को पूरी तरह गलत साबित करते हैं। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने सोमवार को कहा कि सर्वे के मुताबिक बंगाल के 6 से 59 महीने की आयु वाले 69 प्रतिशत बच्चे एनीमिया से पीड़ित हैं, जबकि चौथे सर्वेक्षण में यह आंकड़ा 54 प्रतिशत था। इसी तरह, 71 प्रतिशत महिलाएं और 39 प्रतिशत पुरुष भी एनीमिया से प्रभावित पाए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bengal: 'कुर्ता फाड़ा, मोबाइल तोड़ा, मारपीट की...', शिक्षक नेता सुमन विश्वास ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन


अमित मालवीय ने सीएम ममता पर साधा निशाना
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ममता बनर्जी का फूड सिक्योरिटी भाषण गरीबों के साथ क्रूर मजाक है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 ने उनके सारे बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी है।' उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों में बच्चों में कुपोषण और ऊंचाई के मुकाबले कम वजन की समस्या बढ़ी है। इस मामले में कोलकाता में 11.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, दार्जिलिंग में 9.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, दक्षिण दिनाजपुर में 5.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी और हावड़ा में 6.7 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ममता सरकार की अन्य योजनाओं पर भी सवाल
भाजपा नेता ने ममता की 'खाद्यसाथी' और 'दुआरे राशन' योजनाओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं असल में लोगों के लिए नहीं, बल्कि उनके भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के लिए दावत बन गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'ममता केवल अपने भ्रष्ट सहयोगियों की भूख मिटा रही हैं, आम जनता की नहीं।'

यह भी पढ़ें - Dharmasthala: भाजपा का धर्मस्थल मामले में बड़ी साजिश का दावा, एनआईए या सीबीआई जांच की उठाई मांग

ममता सरकार लोगों को भूखा रख रही है- मालवीय
बता दें कि ममता बनर्जी ने हाल ही में एक्स पर लिखा था कि उनकी सरकार ने राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है और कई कल्याणकारी योजनाओं के तहत लोगों के घर-घर राशन और खाद्यान्न पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed