{"_id":"68bdc867524f13c47e04c5bb","slug":"bjp-slams-mallikarjun-kharge-for-insulting-farmer-in-kalaburagi-karnataka-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: खरगे के 'यहां प्रचार करने मत आइये' बयान पर भाजपा आक्रामक, कलबुर्गी में किसान के अपमान का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: खरगे के 'यहां प्रचार करने मत आइये' बयान पर भाजपा आक्रामक, कलबुर्गी में किसान के अपमान का लगाया आरोप
Sun, 07 Sep 2025 11:31 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:31 PM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कलबुर्गी में एक किसान का अपमान करने का आरोप लगाया है। भंडारी ने पूछा- कांग्रेस और राहुल गांधी हमारे किसानों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदीप भंडारी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कलबुर्गी में एक किसान से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा यहां प्रचार के लिए मत आइये। खरगे के इस बयान को लेकर भाजपा आक्रामक है। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर किसान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक किसान से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में खरगे किसान से पूछते हैं, 'तुमने कितने एकड़ में बोया है? जब किसान जवाब देता है 'चार एकड़', तो खरगे कहते हैं मेरा 40 एकड़ है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: ट्रंप पर मोदी की प्रतिक्रिया का थरूर ने किया स्वागत,कहा- सकारात्मक कदम, लेकिन रहना होगा सावधान
विज्ञापन
किसान से बोले खरगे- प्रचार के लिए यहां मत आइये
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे कहते हैं, 'मेरा हाल आपसे भी बुरा है। आप आकर मुझे बता रहे हो, लेकिन मेरा नुकसान तुमसे ज्यादा है। प्रचार के लिए यहां मत आइये। मुझे सब पता है। मूंग, उड़द और अरहर, सभी फसलें बर्बाद हो गई हैं। कम से कम आप इसे तो झेल सकते हैं। हम इसे झेल नहीं सकते, क्योंकि हमारा नुकसान बहुत ज्यादा है। जाकर मोदी और शाह से पूछिये।'
ये भी पढ़ें: VP Poll: उपराष्ट्रपति चुनाव में रणनीति तय करने दिल्ली में जुटेंगे शिवसेना सांसद, शिंदे गुट ने दिखाई एकजुटता
कांग्रेस-राहुल गांधी किसानों से इतनी नफरत क्यों करते हैं
इस पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को घेरते हुए लिखा, 'कांग्रेस किसानों का अपमान करती है! जो किसान खरगे जी मिलने गए थे, उनसे कहा गया- प्रचार के लिए मेरे पास आना बंद करो।' भाजपा प्रवक्ता भंडारी ने पूछा- कांग्रेस और राहुल गांधी हमारे किसानों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?