{"_id":"6540a194dad4716d09025083","slug":"bjp-slams-kerala-government-for-registering-case-against-mos-rajeev-chandrasekhar-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पर धार्मिक नफरत फैलाने के मामले में केस दर्ज, भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पर धार्मिक नफरत फैलाने के मामले में केस दर्ज, भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा
Tue, 31 Oct 2023 12:11 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:11 PM IST
सार
सोमवार को चंद्रशेखर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कट्टरपंथी तत्वों के प्रति सहनशील होने का आरोप लगाया था, जिसका पलटवार करते हुए सीएम ने केंद्रीय मंत्री पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Pinarayi Vijayan, Rajeev Chandrasekhar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न समूहों के बीच धार्मिक नफरत को बढ़ावा देने के आरोप में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ केरल में मामला दर्ज किया गया है। केरल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) और केरल पुलिस एक्ट की धारा 120 (ओ) के तहत मामला दर्ज किया है। केरल पुलिस की साइबर सेल ने कोच्ची में हुए ब्लास्ट और मलप्पुरम में एक इस्लामी समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हमास के नेता के संबोधन पर केंद्रीय मंत्री के हालिया बयान पर एफआईआर दर्ज कराई है।
केरल सरकार पर कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप
सोमवार को चंद्रशेखर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कट्टरपंथी तत्वों के प्रति सहनशील होने का आरोप लगाया था, जिसका पलटवार करते हुए सीएम ने केंद्रीय मंत्री पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंत्री को कोच्ची के कलामासेरी इलाके में हुए ब्लास्ट पर सांप्रदायिक रूप से टिप्पणी करने के लिए कानूनी कार्रवाई की भी धमकी दी है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, 'मैंने किसी विशेष समुदाय पर नहीं कहा था। मैंने हमास के बारे में कहा था। यह लगभग वैसा ही है जैसे पिनराई विजयन हमास के साथ समुदाय को जोड़ रहे हैं। 28 अक्तूबर को मलप्पुरम में फलस्तीन समर्थक रैली में हमास के पूर्व प्रमुख खालेद मशाल के ऑनलाइन संबोधन को राजीव चंद्रशेखर ने कहा बामपंथ और कांग्रेस दोनों ही राज्य में कट्टरपंथियों को प्रत्साहित कर रहे हैं।'
विज्ञापन
उनके इसी बयान का पलटवार करते हुए केरल के सीएम ने मीडिया को कहा, 'जहरीले लोग हमेशा जहर ही फैलाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने एक बयान दिया कि मैं राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति करता हूं और इस्राइल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा हूं।'
केरल के सीएम के राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी पर भाजपा ने केरल सरकार को फटकार लगाई है। भाजपा ने कहा कि इसे राजनीतिक और कानूनी तौर पर लड़ा जाएगा।